{"_id":"66ebae528397073234098b4d","slug":"vande-bharat-express-from-agra-cantt-to-varanasi-will-run-regularly-from-september-23-2024-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: आ गया आगरा-वाराणसी वंदे भारत का टाइम टेबल, इस तारीख से चलेगी नियमित; कई स्टेशनों पर होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: आ गया आगरा-वाराणसी वंदे भारत का टाइम टेबल, इस तारीख से चलेगी नियमित; कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
Thu, 19 Sep 2024 06:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:54 PM IST
सार
आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल आ गया है। यह 23 सिंतबर से नियमित चलेगी।आगे पढ़ें और देखें यह किन स्टेशनों पर रुकेगी...
विज्ञापन
आगरा कैंट-वाराणसी वंदेभारत ट्रेन का शुभारंभ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम टेबल आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों वर्चुअल लोकार्पित आगरा-बनारस वंदे भारत ट्रेन 23 सितंबर से नियमित होगी। बुधवार को ट्रेन का नोटिफिकेशन जारी हो गया। आठ कोच की यह ट्रेन सात घंटे में आगरा-बनारस का सफर तय करेगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 20175 वंदे भारत ट्रेन बनारस स्टेशन से 3.20 बजे खुलेगी और 4.50 बजे प्रयागराज, 6.57 बजे कानपुर सेंट्रल, 8.17 पर इटावा, 9.32 बजे टूंडला होकर रात 10.20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन
आगरा कैंट से 20176 वंदे भारत आगरा से सुबह 6 बजे खुलेगी। 6.48 बजे टूंडला, इटावा पर 7.40 बजे, 9.15 बजे कानपुर सेंट्रल, 11.25 बजे प्रयागराज और दोपहर एक बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर शेष सभी दिन संचालित होगी।
चेयरकार और एग्जिक्यूटिव क्लास के कोच हैं। आगरा-बनारस का किराया भी 24 घंटे के अंदर निर्धारित होगा। 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बनारस स्टेशन के लिए यह पहली वंदे भारत है। अब तक पांच वंदे भारत का संचालन उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन से हो रहा है।