{"_id":"66de641ad3da670dfa0f68db","slug":"vande-bharat-dispute-resolved-now-agra-crew-will-run-till-gangapur-2024-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway News: वंदे भारत का सुलझ गया विवाद...अब गंगापुर तक चलाएगा आगरा का क्रू, ये व्यवस्था की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: वंदे भारत का सुलझ गया विवाद...अब गंगापुर तक चलाएगा आगरा का क्रू, ये व्यवस्था की गई
Mon, 09 Sep 2024 08:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Sep 2024 08:27 AM IST
सार
वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर चल रहा विवाद सुलझ गया है। अब इस गाड़ी को गंगापुर तक आगरा क्रू चलाएगा।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर सिटी-आगरा कैंट वंदे भारत के संचालन का विवाद सुलझ गया है। अधिकारियों के आदेश के बाद अब वंदे भारत का संचालन गंगापुर सिटी तक आगरा का क्रू (परिचालन विभाग) ही करेगा। इस तरह 3 सितंबर से चले आ रहे विवाद के खत्म होने के आसार हैं।
विज्ञापन
उदयपुर सिटी-आगरा कैंट वंदे भारत का संचालन 3 सितंबर से हो रहा है। इसके संचालन के लिए पहले ही दिन विवाद हो गया था। अजमेर मंडल के परिचालन कर्मचारी संचालन खुद करने पर अड़े थे। आगरा रेल मंडल के कर्मचारी इसका संचालन आगरा से कोटा तक करना चाहते थे। हिंसक झड़पें भी हुईं। परिचालन विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगापुर सिटी पर आगरा के ट्रेन मैनेजर की पिटाई के बाद रेलवे मुख्यालय ने दूसरा आदेश जारी किया। इसमें आगरा के परिचालन विभाग को आगरा से गाड़ी को गंगापुर सिटी तक ही संचालित करना है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन सोमवार को फिर से उदयपुर सिटी से आगरा पहुंचेगी। तब इसकी कमान आगरा के परिचालन विभाग को मिलेगी। वह गाड़ी लेकर गंगापुर सिटी तक जाएंगे। गंगापुर सिटी में गाड़ी को पुन: अजमेर मंडल के कर्मचारी संचालित करेंगे। डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया है कि विवाद सुलझ गया है। गाड़ी का संचालन दोनों ही मंडल के कर्मचारी करेंगे।