फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vandalism at Ancient Temple in Agra: Idols Damaged at Rameshwar Mahadev Temple

मंदिर में तोड़फोड़: प्राचीन शिवालय की मूर्तियां कर दीं खंडित, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 24 Apr 2026 11:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 11:51 AM IST
सार

आगरा के थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र में स्थित प्राचीन रामेश्वर महादेव मंदिर में एक युवक द्वारा मूर्तियां खंडित किए जाने से इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Vandalism at Ancient Temple in Agra: Idols Damaged at Rameshwar Mahadev Temple
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्उद्दाैला क्षेत्र के कटरा वजीर खां स्थित प्राचीन रामेश्वर महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार सुबह एक असामाजिक तत्व द्वारा देव मूर्तियां खंडित कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। वहींए सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि करीब 50 वर्ष पुराने इस मंदिर में एक बुजुर्ग महिला सेवा करती हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे एक युवक, जो केवल पैंट पहने हुए था, मंदिर के अंदर प्रवेश करता दिखाई दिया। उसकी हरकतों पर शक होने पर एक अन्य युवक भी उसके पीछे मंदिर में पहुंचे । लेकिन तब तक कुछ मूर्तियों को खंडित कर चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीछा करने के बावजूद युवक मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में युवक मंदिर से निकलकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोग उसकी मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कह रहे हैं। जांच अधिकारी आदित्या वाजपेयी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्रवासियों ने मंदिर में नई मूर्तियों की स्थापना कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed