फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   valmiki jyanti

शहर में निकली महर्षि वाल्मीकि की यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

Sun, 13 Oct 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
valmiki jyanti
घिरोर में वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकालते वाल्मीकि समाज के लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/करहल। जिलेभर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शहर से लेकर कस्बों में शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर में शोभायात्रा की शुरुआत मोहल्ला दरीबा स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा से समाज के अध्यक्ष गौरव दयाल ने की। इसके बाद यात्रा रवाना हुई। यात्रा भीमसेन मंदिर वाली गली होते हुए करहल रोड पहुंची। यहां से बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, सिटी पोस्ट ऑफिस, लेनगंज, घंटाघर चौराहा होते हुए देर शाम देवी रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि के आश्रम पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्रीश चौहान, राजू वाल्मीकि, एडवोकेट विशाल कुमार, रघुनाथ सिंह, सुरेश राजपूत, सरवन कुमार, ग्रीश चंद्र, मिथुन, अरविंद कुमार, पंकज कुमार, राजेंद्र कुमार, राहुल दयाल, घनश्याम दास, जीतू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष सेवन संजीव यादव ने क्षत्रिय धर्मशाला से शोभायात्रा का आरती उतार और झांकियों का अनावरण करके किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज में समानता, समरसता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग का अनुसरण सभी को करना चाहिए। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां थीं। सबसे अंत में एक सुसज्जित रथ पर सवार महर्षि वाल्मीकि सभी को आशीष दे रहे थे। कलपेंद्र भारतीय, रमेश चंद्र, रामजी यादव, मुकेश, मानिक चंद, राजेंद्र, सुनील, शिवा आदि लोग मौजूद रहे।
कुरावली में शोभायात्रा में देवी देवताओं की झांकी भी शामिल थीं। जीटी रोड स्थित वाल्मीकि पार्क से शोभायात्रा का चेयरमैन संगीता वर्मा व चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेंद्रवर्मा ने आरती उताकर कर शुभारंभ किया। कमेटी अध्यक्ष अमित वाल्मीकि भीमनगर, धीरेंद्र वाल्मीकि, मेवाराम, शिवराज वाल्मीकि, अनोखेलाल, सुनील कुमार जाटव, महेश सिन्हा, दुलारे लाल प्रेमी, शिवम नागर, नानक चंद्र नागर, प्रमोद वाल्मीकि, मुरारीलाल, दिनेश, पप्पू, अमरदीप वाल्मीकि मौजूद रहे।
कपिल मुनि संस्थान बेवर ने भारतीय कपिल मुनि महाविद्यालय करपिया में रविवार को वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि समाज के लोगों को सम्मानित किया। कॉलेज सचिव शैलेंद्र सिंह विल्टन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक योग्य सर्वमान्य समाजसुधारक थे। उन्होंने समाज को सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाया। पूर्व प्रधान गुरुबख्श सिंह, कृष्णानंद दुबे, रमेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

घिरोर। रविवार को नगर में वाल्मीकि समाज ने महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय से उपजिलाधिकारी रामशकल मौर्य तथा चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश जाटव ने वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर और आरती उतारकर शोभायात्रा का श्रीगणेश किया। शोभायात्रा में मोहन भदौरिया, श्रीकांत दीक्षित, सभासद ब्रह्मचंद, शिवरतन, योगेश, हलीम, हरी, चरन दास, बलबीर सिंह, राम सेवक, रामभरोसे, गुमान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed