फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   valmiki jayaanti

धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती

Sun, 13 Oct 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
valmiki jayaanti
कासगंज के सहावर में वाल्मिकी जयंती में शामिल झांकी साथ में नगर पंचायत चेयरमैन व अन्य लोग - फोटो : KASGANJ
कासगंज। भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव मेला कमेटी वाल्मीकि जयंती धूमधाम के साथ मनाई । शोभायात्रा में शामिल हुई झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

वाल्मीकि जयंती को मनाने के लिए वाल्मीकि समाज में उत्साह नजर आया। मुहल्ला जय जयराम वाल्मीकि धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजवीर साहू, कोतवाली प्रभारी दिनेश बाबू दुवे ने फीता काटकर एवं रथ खींचकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में काली के अखाड़े, मनमोहक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कमेटी के अध्यक्ष आकाश चंद्र वाल्मीकि, महामंत्री शक्ति कुमार वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष साजन वाल्मीकि, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह एकलव्य, कपिल वाल्मीकि, राकेश, मंत्री सतीश कुमार, प्रचार मंत्री सागर कुमार, मेला संयोजक सुभाष चंद्र, सियाराम वाल्मीकि, सुजित कुमार बाबू, पंकज कुमार निक्की, दीपू, टिन्नू वाल्मीकि, सुधीर कुमार, रोहित, राजेश खन्ना, अंकुर कुमार, राकेश बाबू वाल्मीकि, राम खिलाड़ी, मुकेश वाल्मीकि, अश्वनी, श्याम बाबू चंचल, छैल विहारी, विजय बाबू, सर्वेश, विकास चंद्र, दीपक बाबू, राजपाल, मोहन राज, गौतमदास, शैंलेंद्रनाथ, सुभाष चंद्र, गरीब दास, रमेश भगत, संजीव कुमार, रविद्र नाथ, पुरषोत्तम दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा का हुआ आयोजन
सहावर। महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। नगर पंचायत चेयरमैन जाहिदा सुल्तान ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा का मार्ग में स्वागत किया गया। इसके साथ ही गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर पूरे विश्व को ज्ञान दिया। उनसे प्रेरणा लेकर संपूर्ण समाज को योग्य नागरिक बनना चाहिए। समाज के नंद किशोर वाल्मीकि ने कहा कि ब्रह्मा जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से भगवान श्री राम के जीवनचरित्र पर आधारित महाकाव्य रामायण की रचना की। रामायण जगत का सर्वप्रथम काव्य था। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व शाल उड़ा कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रमेश चंद ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर संजीव गुप्ता, अभिषेक, सुरेश चंद, विजय बाबू, मदनलाल, सुरेश, संजय, सुशील, कल्लू, अनोखेलाल, होरीलाल, उमेश, राजू, राम चंद्र, मुकेश आदि मौजूद रहे।
मारहरा और अवागढ़ में भी निकाली गई वाल्मीकि की शोभायात्रा
एटा/मारहरा/अवागढ़। रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि भगवान की जयंती जिले भर में धूमधाम के साथ मनाई गई। हवन-पूजन और प्रसाद वितरण के साथ शहर और कस्बों में शोभायात्रा निकाली गईं। जगह-जगह लोगों ने आरती उतारकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शहर में रविवार को अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा ने वाल्मीकि मनाई। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह रहे। वाल्मीकि मंडल ने गांधी मार्केट स्थित जवाहर चौक से शहर में शोभायात्रा निकाली। कुलदीप, राजू वाल्मीकि, नीतू चौहान आदि शामिल रहे।
अवागढ़ के मोहल्ला तवायफान स्थित वाल्मीकि बस्ती में भारतीय क्रांतिकारी संघ के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन भानू की युवा इकाई के राष्टृीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने दीप प्रज्वलन कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

मारहरा में महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा का शुभारंभ महिर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर फूल अर्पण कर पालिकाध्यक्ष वहीद महमूद जुवैरी ने किया। शोभायत्रा कस्बा के आरएबी रोड पर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बा के पिदौरा अड्डा, मोहल्ला तालागढ़, बड़ा बाजार, मिरहची अड्डा, मोहल्ला बस्ती, अस्पताल चौराहा, हैदरी चौक, रेलवे रोड, एवं हनुमान चौक से होती हुई वाल्मीकि मंदिर पर समापन हुआ। अशोक कुमार, छोटे सिंह, दिनेश कुमार, हरीलाल वाल्मीकि, रवेंद्र, मनोज, इंदल वाल्मीकि, अनिल, विष्णु, संजय, सचिन, ताराचंद, नील कमल, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed