{"_id":"60202a828ebc3e4b5d420329","slug":"valentine-week-roses-worth-rs-50-lakhs-sold-on-rose-day-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Valentine Week: ताजनगरी में रोज डे पर महका फूलों का कारोबार, 50 लाख रुपये के गुलाब बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valentine Week: ताजनगरी में रोज डे पर महका फूलों का कारोबार, 50 लाख रुपये के गुलाब बिके
Mon, 08 Feb 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
गुलाब के फूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर फूलों का कारोबार महक उठा। एक ही दिन में 50 लाख रुपये के गुलाब बिक गए। सामान्य दिनों में गुलाब का जो एक फूल 10 से 20 रुपये तक में मिल जाता है, वह सोमवार को 30 से 50 रुपये में बिका। सिर्फ प्रेमी जोड़ों ने नहीं, पति-पत्नी ने भी एक -दूसरे को गुलाब देकर अपने जज्बात बयां किए।
विज्ञापन
ताजनगरी में तोता का ताल, भगवान टॉकीज, यमुना पार, आवास विकास कॉलोनी, दयालबाग और सदर बाजार में फूलों की दुकानों पर पूरे दिन गुलाब के फूलों की खूब बिक्री हुई। आगरा फ्लॉवर डेकोरेशन के अध्यक्ष पप्पू कुशवाहा ने बताया कि लगभग 50 लाख रुपये का कारोबार हुआ है। इस बार खास बात यह रही कि गुलाब के फूलों के साथ ही कृत्रिम गुलाब की मांग रही।
विज्ञापन
तोता का ताल के फूल विक्रेता राजू ने बताया कि फूल मंडी से ही महंगे मिले। इस कारण गुलाब का एक फूल 30 से 50 रुपये तक में बिका। सबसे ज्यादा डिमांड सुर्ख लाल गुलाब की रही। न्यू आगरा बाजार में फूलों का कारोबार करने वाले मनोज ने कहा कि कोरोना काल में बहुत कम अवसर ऐसे आए हैं जब एक दिन में इतना कारोबार हुआ है। वैलेंटाइन वीक में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन