{"_id":"61acfe4bf5477e26a35e695a","slug":"vaish-political-rights-yatra-launched-mainpuri-news-agr5169259108","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य राजनैतिक अधिकार यात्रा का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य राजनैतिक अधिकार यात्रा का हुआ आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से आयोजित वैश्य राजनैतिक अधिकार यात्रा का रविवार को शहर के क्रिश्यिचन मैदान से आगाज हो गया। महारथ को प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकार यात्रा प्रदेश के 106 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। इसके बाद 16 जनवरी को लखनऊ में रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।
जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि वैश्य समाज ऐसा समाज है, जो राष्ट्र के लिए हर समय समर्पित रहता है। भामाशाह का दौर हो या सम्राट अशोक का सभी ने राष्ट्र के लिए महती भूमिका निभाई है। आज भी वैश्य समाज के ह्रदय में राम, कृष्ण व भारत माता की तस्वीर बसती है। उन्होंने कहा कि जब तक हम संगठित नहीं होंगे हमें वह हक नहीं मिलेगा जिसके हम हकदार हैं।
अधिकार यात्रा का नेतृत्व कर रहे वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि यह अधिकार यात्रा वैश्य समाज को राजनैतिक भागीदारी दिलाने के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 106 विधानसभा सीटें वैश्य बाहुल्य है। ऐसे में जो दल यहां वैश्य समाज के प्रत्याशी को उतारेगा, वैश्य समाज उसका समर्थन करेगा। जनसभा को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, अरुण गुप्ता, सरितकांत भाटिया, प्रदेश प्रभारी नितिन गुप्ता आदि ने संबोधित किया।