{"_id":"612d1c048ebc3e79fd451bc2","slug":"vaccine-was-given-on-7906-for-prevention-from-corona-mainpuri-news-agr505654229","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से रोकथाम के लिए 7906 को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से रोकथाम के लिए 7906 को लगाया गया टीका
विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीका लगवाता युवक
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सोमवार को जिले के 72 केंद्रों पर टीकाकरण कराया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 7906 लोगों को टीका लगाया। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराएं।
सोमवार को जिले में 72 केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य कराया गया। सुबह से ही टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंच गई थीं। ग्रामीण क्षेत्र में गांव-गांव शिविर लगाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाने के साथ ही गांव में आशा और एएनएम की मदद से लोगों को टीकारकण के लिए जागरूक भी कराया। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक जिले में 7906 लोगों को टीकाकरण का लाभ दिया गया।
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने जिले के 18 साल से अधिक उम्र के लोगों से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवाएं। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों और शिविरों में नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।