{"_id":"6112be138ebc3e794d20fd82","slug":"vaccine-not-found-people-wandering-for-vaccination-mainpuri-news-agr5032946166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली वैक्सीन, टीकाकरण के लिए भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली वैक्सीन, टीकाकरण के लिए भटके लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकारण के लिए पहुंच रहे लोगों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को भी जिले में वैक्सीन की कमी के कारण 77 केंद्र बंद रहे और लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। जिले में मात्र नौ केंद्रों पर 1108 लोगों को ही टीका लगाया जा सका।
कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के बीच बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण कराने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि जिले में पर्याप्त वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण टीकाकरण गति नहीं पकड़ पा रहा है। मंगलवार को भी जिले को वैक्सीन नहीं मिली इसके चलते कुल 86 केंद्रों में से 77 केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हुआ। इस कारण लोगाें को निराश होकर लौटना पड़ा। जिले में मंगलवार को मात्र नौ केंद्र पर 1108 लोगों को टीका लगाया गया। लोगों का कहना है कि शासन को पर्याप्त वैक्सीन की व्यवस्था करनी चाहिए।
1.25 लाख डोज की भेजी गई मांग
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह बताया कि ने जिले में कोविड-19 टीकाकरण के लिए 1.25 लाख डोज वैक्सीन की मांग शासन को भेजी गई है। सीएमओ ने बताया कि शासन स्तर से मिलने वाली वैक्सीन के अनुरूप टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
-----
एक ओर सरकार टीकाकरण पर जोर दे रही है लेकिन पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। सरकार को पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध करानी चाहिए। टीकाकरण के लिए अस्पताल आया था लेकिन केंद्र बंद है।
विजय कुमार, आगरा रोड
------
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने आया था लेकिन केंद्र बंद है। यहां टीकाकरण नहीं हो रहा है। इससे निराश होकर लौटना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए।
अजय यादव, करहल रोड
----
स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रचार-प्रसार कर रहा है कि कोरोना से बचाव का एकमात्र साधन टीकाकरण ही है। हालांकि केंद्रों पर वैक्सीन नहीं मिलती है। मैं भी आज टीकाकरण के लिए आई थी लेकिन वैक्सीन नहीं मिली
संगीता देवी, नगरिया
------
सोमवार को टीकाकरण के लिए आया तो भीड़ थी। नंबर आने तक वैक्सीन समाप्त हो गई। अब आज केंद्र पर पहुंचा तो पहले से ही केंद्र पर टीकाकरण बंद है। सरकार को पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध करानी चाहिए।
संदीप चौहान, करहल रोड
-----
जिले को मांग के अनुसार वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। इस कारण दिक्कत आ रही है। लोग धैर्य बनाए रखें। आपूर्ति के अनुरूप टीकाकरण किया जा रहा है।
डॉ.पीपी सिंह, सीएमओ