{"_id":"60b517068ebc3e29c11b350e","slug":"vaccination-up-to-three-days-slots-booked-kasganj-news-agr4939938195","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: तीन दिन तक के स्लॉट हो गए बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण: तीन दिन तक के स्लॉट हो गए बुक
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना से बचाव के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। मंगलवार से शुरू होने जा रहे टीकाकरण के लिए स्लॉट मिलना शुरू हो गए हैं। टीकाकरण के लिए कासगंज में सर्वाधिक उत्साह देखा गया। यहां तीन दिन के स्लॉट बुक हो गए हैं। वहीं अमांपुर के लोगों में टीकाकरण के प्रति बेरुखी सामने आई है। यहां एक भी स्लॉट बुक नहीं हुआ है।
जिला में टीकाकरण के लिए सोमवार को सुबह 9 बजे से स्लॉट मिलना शुरू हो गए। लोगों ने स्लॉट बुक कराना शुरू कर दिए। दोपहर 3 बजे तक कासगंज स्वास्थ्य केंद्र पर तीन दिन के 300 स्लॉट बुक हो गए। वहीं जिला अस्पताल, पवसरा, गंजडुंडवारा सोरों स्वास्थ्य केंद्र के पहले दिन 100-100 स्लॉट बुक हो गए। पटियाली में पहले दिन के लिए 88 तथा सहावर में 35 और सिढ़पुरा में 35 लोगों ने अपनी बुकिंग करा ली। जबकि अमांपुर के लिए निर्धारित किए गए 50 टीकों के लिए एक भी बुकिंग नहीं हुई।
अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को नजर आए गंभीर
कासगंज। कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक बताई जा रही है। जिन परिवारों में 12 साल तक के बच्चे हैं उनके अभिभावकों को प्राथमिकता से टीकाकरण कराया जाएगा। बिड़ला अस्पताल पर अभिभावकों के टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इस केंद्र पर पहले दिन के 200 स्लॉट बुक हो गए। जबकि दूसरे दिन के लिए 106 लोगों ने अपना स्लॉट बुक कराया।
विज्ञापन
कर्मियों का होगा ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन
कासगंज। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि 1 जून से 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों का कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। मीडिया प्रतिनिधियों का मामों स्थित संयुक्त जिला अस्पताल, न्यायालय के कार्मिको का न्यायालय परिसर राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मियों का एलडीएम कार्यालय, रेलवे कर्मियों का रेलवे परिसर तथा सरकारी कार्यचारियों के लिए विकास भवन में टीकाकरण होगा। लाभार्थी अपना आधार कार्ड लेकर आएं उनका ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया जाएगा। 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के माता पिता का बिड़ला हास्पिटल में टीकाकरण किया जाएगा।