फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaccination should be completed on time

Agra News: समय से किया जाए टीकाकरण पूरा

Fri, 02 May 2025 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Vaccination should be completed on time
सोरोंजी में एडी स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण राजेश कटियार बैठक में निर्देश देते हुए ,साथ में सीए
कासगंज। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राजेश कटियार ने राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने टीकाकरण अभियान को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान हुई बैठक में चार एनएनएम अनुपस्थित रहीं। इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।अपर निदेशक ने कहा कि बच्चों को टीडी वैक्सीन व मीज्लस, रूबेला का इस समय टीकाकरण किया जा रहा है। कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सोरोंजी विकास क्षेत्र की उषा रानी ,स्नेहलता ,साधना, नीरज अनुपस्थित रहीं। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल, जेडी डॉ. मोहन झा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर एमके शुक्ला, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, डॉ. कुलदीप सिंह, डीपीएम पवन कुमार, डीसीपीएम, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed