{"_id":"60e9e0fb8ebc3eed335fcd6d","slug":"vaccination-sessions-hang-due-to-lack-of-vaccine-mainpuri-news-agr499300487","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण सत्रों पर लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण सत्रों पर लटका ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण सत्रों पर ताला लटकता रहा। कुछ स्थानों पर वैक्सीनेशन हुआ तो वहां भी दोपहर बाद वैक्सीन समाप्त हो गई। वैक्सीन की कमी के कारण पंजीकरण कराने क बाद भी लोगों को बिना टीकाकरण के ही लौटना पड़ा।
जिले में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए वृहद टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। एक सप्ताह बाद फिर से जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए वैक्सीन की कमी पड़ गई। शनिवार को वैक्सीनेशन के लिए जिले के लिए नौ हजार वैक्सीन की मांग की गई थी लेकिन नहीं मिल सकी।
इस कारण चलते जिन केंद्रों पर पहले से बची हुई वैक्सीन रखी थी उन पर ही टीकाकरण किया जा सका। शनिवार को जिले के 86 केंद्रों में से 40 पर सुबह से ही ताला लटका देखा गया। मात्र 46 पर टीकाकरण हुआ। इनमें से 40 केंद्रों पर दोपहर बाद टीकाकरण बंद हो गया मात्र छह केंद्रों पर जहां कोवैक्सीन उपलब्ध थी वहीं निर्धारित समय तक टीकाकरण किया गया। शनिवार को जिले में 1058 लोगों को टीका लगाया गया।