{"_id":"5ccdaea3bdec22077654d9bd","slug":"usher-agro-company-two-plant-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशर एग्रो के एमडी की गिरफ्तारी से हड़कंप, मथुरा में भी लगे हैं कंपनी के दो प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशर एग्रो के एमडी की गिरफ्तारी से हड़कंप, मथुरा में भी लगे हैं कंपनी के दो प्लांट
Sat, 04 May 2019 08:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 May 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशर एग्रो के एमडी डॉ. विनोदम चतुर्वेदी की गिरफ्तारी के बाद अब कंपनी से जुड़े यूपी सहित दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कारोबारियों की बेचैनी बढ़ गई है। ऐसे कारोबारियों की संख्या तीन सौ से अधिक है, जो अशर एग्रो कंपनी से से जुड़े हुए हैं।
गौरतलब कि अशर एग्रो से जुड़े दो प्लांट मथुरा में स्थित हैं। इसमें बड़ा प्लांट छाता और दूसरा महोली रोड स्थित है। दोनों ही प्लांटों में आटा और चावल तैयार किया जाता है। छाता प्लांट में बिजली का उत्पादन भी किया जाता है। डॉ. विनोदम चतुर्वेदी की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है।
मुंबई पुलिस द्वारा अशर एग्रो के एमडी डॉ. विनोदम चतुर्वेदी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेशी बैंक से कर्ज लिए जाने का आरोप है। इसके बाद अशर एग्रो से जुड़े दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कारोबारियों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
इन कारोबारियों की संख्या तीन सौ से ऊपर है, जो अशर एग्रो के कारोबार से जुड़े हुए थे। इनका लेनदेन अशर एग्रो से था। इसमें ऐसे भी कारोबारी है, जो अब तक अशर एग्रो को गेहूं और धान की आपूर्ति करते थे। इसके अलावा वो भी कारोबारी परेशान हैं, जिन्हें चावल और आटे की आपूर्ति होती थी।