{"_id":"611eb5858ebc3e31e62f710e","slug":"used-to-steal-in-homes-as-torrent-workers-four-arrested-agra-news-agr5043579150","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोरंटकर्मी बनकर घरों में करते थे चोरी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोरंटकर्मी बनकर घरों में करते थे चोरी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सिर पर हेलमेट, कार की छत पर सीढ़ी, हाथों में तार के बंडल। बंद घरों को निशाना बनाने के लिए चोरों का गैंग टोरंट कंपनी के कर्मचारियों की वर्दी पहनकर गाड़ी से घूमता था। शाहगंज पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार करके यह खुलासा किया है। सरगना फरार है।
एसपी आरए पूर्वी अशोक वेंकट के. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शहीद नगर निवासी अकील खान, धनौली निवासी सुभाष त्यागी, कृष्णा नगर निवासी वासु और मुस्तफा क्वार्टर निवासी सोनू यादव हैं। फरार अभियुक्त नरीपुरा निवासी अंशु तिवारी है। आरोपियों के पास से छह हजार रुपये और ईको गाड़ी बरामद हुई।
चारों अर्जुन नगर स्थित कोहली हास्पिटल के पास से पकड़े गए। वह टोरंट पावर कंपनी के कर्मचारियों की ड्रेस में घूमते हैं। इससे कोई शक नहीं करता है। पुलिस भी चेकिंग में नहीं रोकती थी। इस दौरान बंद घरों को देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
रास्ते में टूटे तारों को भी ले जाते हैं। 15 अगस्त को सराय ख्वाजा में बंद घर में चोरी की थी। इसके बाद ही पुलिस को सुराग मिला था। फरार आरोपी अंशु तिवारी सरगना है। उसकी तलाश की जा रही है। वारदात की प्लानिंग अंशु ही करता है। वह टोरंट की ड्रेस खरीदकर लाया था। उसके रिश्तेदार की गाड़ी है।