{"_id":"5e546aaf8ebc3ef3fa5c6c2b","slug":"us-president-donald-trump-was-mesmerized-by-braj-famous-mayur-dance-at-kheria-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयूर नृत्य देख मंत्रमुग्ध हुए ट्रंप, 25 बार बजाईं तालियां, बोले- गुड... ग्रेट, ऑसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मयूर नृत्य देख मंत्रमुग्ध हुए ट्रंप, 25 बार बजाईं तालियां, बोले- गुड... ग्रेट, ऑसम
Tue, 25 Feb 2020 09:18 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 25 Feb 2020 09:18 AM IST
सार
खेरिया एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ब्रज का प्रसिद्ध मयूर नृत्य देख मंत्रमुग्ध हो गए। कलाकारों के नजदीक आने से खुद को रोक न पाए।
विज्ञापन
खेरिया एयरपोर्ट पर योगी से भेट करते ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेरिया एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ब्रज का प्रसिद्ध मयूर नृत्य देख मंत्रमुग्ध हो गए। कलाकारों के नजदीक आने से खुद को रोक न पाए। मोर की तरह पंख फैलाकर नाचते कलाकारों की रिद्म का ऐसा जादू चला कि दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स ने 25 बार ताली बजाई। उन्होंने पहले कहा गुड। इसके बाद थोड़ा आगे चलकर रुके और बोले, ग्रेट। इतने पर ही नहीं रुके। उन्हें कलाकारों की ओर देखकर ताली बजाते हुए ऑसम भी कहा।
विज्ञापन
ताजमहल जाते समय ट्रंप खेरिया एयरपोर्ट पर 15 मिनट रुके। पांच मिनट सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन से मिले। दस मिनट मयूर और राजस्थानी लोकनृत्य के जरिए भारतीय संस्कृति से रूबरू होने में लगाए। एयरफोर्स वन से उतरने के बाद द बीस्ट में जाते हुए वह मयूर नृत्य करते कलाकारों के नजदीक गए। इस दौरान लगातार तालियां बजाते रहे।
विज्ञापन
ट्रंप का यह अंदाज देख कलाकार ही नहीं, अफसर भी चकित थे। अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय संस्कृति की झलक देखकर बेहद प्रसन्न नजर आ रहे थे। कलाकारों ने पहले भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद लोंग लिव इंडिया अमेरिका फ्रेंडशिप के। ट्रंप के स्वागत में एयरपोर्ट परिसर को भी फूलों से सजाया गया था। वहां तिरंगे झंडे लहरा रहे थे।
विज्ञापन
योगी ने कहा, वेलकम, ट्रंप बोले, नमस्ते
आगरा। एयरफोर्स बन से उतरते ही ट्रंप सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन से मिले। योगी ने उनसे हाथ मिलाते हुए कहा, वेलकम मिस्टर प्रेजीडेंट। ट्रंप मुस्कुराए और बोले, नमस्ते।
50 क्विंटल फूलों से महकी ट्रंप की राह
आगरा। ट्रंप-मेलानिया के स्वागत में सजी ताजनगरी की राहें फूलों से महक रहीं थीं। 15 किलोमीटर लंबे रूट पर फूलों से बने हाथी, ऊंट, घोड़े लगाए गए थे। फूलों से ही रूट के मंदिरों को सजाया गया। वेलकम ट्रंप, स्वागत है आपकी भी फूलों से लिखा गया।
ट्रंप को भेंट किए ‘मोर’ और ‘ताज’
आगरा। सीएम योगी ने ट्रंप को आगरा की पच्चीकारी से सजा मार्बल का मोर, ताजमहल और फ्लॉवर पॉट भेंट किए। राज्यपाल आनंदी बेन ने मेलानिया को शॉल भेंट किया। इस पर जरदोजी की गई थी। सुरक्षा की नजर से ट्रंप और मेलानिया को फूल, बुके आदि भेंट नहीं किए गए।