{"_id":"69b3aba2e4c60f6e8d06120b","slug":"us-delegation-arrives-in-agra-to-review-urban-development-projects-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अमेरिकी डेलिगेशन पहुंचा आगरा, विकास कार्यों का करेगा अध्ययन; तीन दिन शहर में रहेगा दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अमेरिकी डेलिगेशन पहुंचा आगरा, विकास कार्यों का करेगा अध्ययन; तीन दिन शहर में रहेगा दल
Fri, 13 Mar 2026 11:46 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:46 AM IST
सार
सिस्टर सिटीज इंटरनेशनल प्रोग्राम के तहत अमेरिका के टेम्पे शहर से 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय दौरे पर आगरा पहुंचा है। ये दल शहर के विकास कार्यों का अध्ययन करेगा और सतत शहरी विकास के विषय पर अधिकारियों के साथ मंथन करेगा।
विज्ञापन
ताजमहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिस्टर सिटीज इंटरनेशनल प्रोग्राम के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका का 15 सदस्यीय उच्च स्तरीय दल बृहस्पतिवार को आगरा पहुंचा। यह दल तीन दिवसीय दौरे के दौरान सतत शहरी विकास पर चर्चा करेगा और विभिन्न विकास कार्यों को देखेगा।
महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने बताया कि वह बीते वर्ष सिस्टर सिटीज इंटरनेशनल प्रोग्राम के तहत रूस के शहर कजान गईं थी। वहीं पर इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी और अमेरिकी दल को आगरा के लिए आमंत्रित किया गया था। इसी के बाद अमेरिका के एरिजोना राज्य के टेम्पे शहर से आए दल के सदस्यों से चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि अमेरिकी दल ने पुरुषोत्तम दास सावित्रीबाई कैंसर हॉस्पिटल का भ्रमण किया। इसके बाद शाम को ताजमहल के दीदार किए। शुक्रवार को डेलीगेशन होटल क्लार्क शिराज में वैश्विक शहरों के सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बैठक में शामिल होगा। इसके बाद शाम को ताज खेमा जाएंगे। तीसरे दिन आगरा फोर्ट, एत्माद्दौला, गुरुद्वारा गुरु का ताल सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगा। चौथे दिन सुबह डेलीगेशन फतेहपुर सीकरी का भ्रमण करते हुए जयपुर चला जाएगा।