फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers were in line since morning urea finished in just three hours

खाद की किल्लत: सुबह से लाइन में लगे थे किसान, महज तीन घंटे में ही खत्म हो गई यूरिया, लौटे निराश

Sat, 17 Dec 2022 10:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2022 10:19 AM IST
सार

जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि किसानों को यूरिया के लिए दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी। जैसे जैस यूरिया मिल रही है उनका समितियों के माध्यम से वितरण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Farmers were in line since morning urea finished in just three hours
कासगंज के गंजडुंडवारा में सहकारी समिति पर यूरिया लेने को लगी किसानों की भीड़ - फोटो : KASGANJ

विस्तार

यूरिया के लिए किसानों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। सुबह से ही किसानों की भीड़ समितियों पर यूरिया पाने के लिए पहुंच रही है। गंजडुंडवारा पर सहकारी क्रय विक्रय समिति पर तीन घंटे में ही यूरिया खत्म हो गई। किसानों को वापस मायूस होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

परेशान हैं किसान 

रबी की फसल में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग का समय है। गेहूं और सरसों की फसलों में यूरिया लगाने के लिए किसान परेशान हैं। यूरिया की किल्लत का सामना किसानों को करना पड़ रहा है। किसान काम काज छोड़कर सुबह से ही समितियों पर पहुंच रहे हैं। सुबह से सहकारी क्रय विक्रय समिति पर किसानों की भीड़ यूरिया पाने के लिए एकत्रित हो गई। सुबह सात बजे से यूरिया का वितरण शुरु हुआ और 10 बजे तक यूरिया का स्टॉक निल हो जाने पर वितरण को बंद कर दिया, जिसके बाद किसानों को मायूस होकर वापस जाना पड़ा। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय सहकारी समिति सहित अन्य समितियों पर देर शाम तक यूरिया का वितरण किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: एसटीएफ ने मथुरा बीएसए से तलब की रिपोर्ट,  सत्यापन के लिए आईं 18 अंकतालिका मिलीं जाली
विज्ञापन
विज्ञापन


रैक में मिलेगी 1500 एमटी यूरिया

 जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि 'किसानों को यूरिया के लिए दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी। जैसे जैस यूरिया मिल रही है उनका समितियों के माध्यम से वितरण कराया जा रहा है। वितरण पर निगरानी भी रखी जा रही है, जिससे यूरिया कालाबाजारी न हो सके। शीघ्र ही 1500 एमटी (मीट्रिक टन) की एक रैक मिल रही है, जिसका समितियों के माध्यम से वितरण कराया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed