{"_id":"61eea9f0a0d3201bfa374ce7","slug":"uptet-exam-2021-mathura-police-arrets-ten-solver-include-gang-master-mind-in-tet-exam-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: शिक्षक पात्रता परीक्षा में सॉल्वर गैंग के सरगना समेत 10 गिरफ्तार, एक लाख रुपये में होता था सौदा तय, फिर बंटती थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: शिक्षक पात्रता परीक्षा में सॉल्वर गैंग के सरगना समेत 10 गिरफ्तार, एक लाख रुपये में होता था सौदा तय, फिर बंटती थी रकम
Tue, 25 Jan 2022 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:13 AM IST
सार
मथुरा में कोतवाली और हाईवे पुलिस ने की कार्रवाई, सॉल्वरों से नकदी, मोबाइल, बैग, आंसरशीट आदि बरामद हुई।
विज्ञापन
मथुरा पुलिस ने पकड़े सॉल्वर गैंग के सदस्य व सरगना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी टैट (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) के सॉल्वर गैंग के सरगना समेत 10 सदस्यों को हाईवे और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि रविवार सुबह जनपद के 45 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई थी। इसे शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स ड्यूटी पर मुस्तैद थी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्ण होने के बाद कुछ गैंग के सदस्य आपस में हाईवे स्थित राधा रिसोर्ट होटल के पास लेन-देन कर रहे थे, तभी पुलिस की नजर उन पर पड़ी तो वे इधर-उधर होने लगे। हाईवे और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंग के मास्टरमाइंड विजय सिंह निवासी गांव कटेरा डीग भरतपुर, लक्ष्मी नारायण निवासी पालखेड़ा नौहझील, हनुमाना, रमेश, प्रदीप, सुरेंद्र, मांगीलाल सभी निवासी जालौर डोरी लाल निवासी डीग, भरतपुर, और दिनेश कुमार निवासी बाड़मेर राजस्थान को गिरफ्तार किया।
सात अभ्यर्थियों की जगह दिलवाई परीक्षा
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि विजय ने पूछताछ में बताया कि रविवार को आयोजित टैट में 7 अभ्यर्थियों के स्थान पर सॉल्वर को बैठाकर परीक्षा दिलवाई है। मूल अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर सॉल्वर का फोटो लगाकर फर्जी एडमिट कार्ड तैयार करके परीक्षा दिलवाई गई।
विज्ञापन
एक लाख रुपये में होता था तय, फिर बंटती थी रकम
सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि गैंग लीडर मूल अभ्यर्थी से एक लाख रुपये लेकर हनुमाना राम और लक्ष्मी नारायण को प्रति सॉल्वर 70 हजार रुपये देने के लिए तय हुआ था। इसमें 30 हजार रुपये गैंग लीडर का कमीशन था। हनुमान राम व लक्ष्मीनारायण सॉल्वर उपलब्ध कराते थे। यह दोनों प्रति सॉल्वर 50 हजार रुपये देते हैं और 20 हजार रुपये अपना कमीशन रखते थे।
यह हुआ बरामद
1 लाख 53 हजार रुपये, 10 मोबाइल फोन, एक बैग, 3 एडमिट कार्ड, दो डुप्लीकेट और आंसर कॉपी
यह रहे टीम में
थाना हाईवे एसएचओ अनुज कुमार, कोतवाल विजय कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम, एसएसआई सुरेंद्र सिंह भाटी, एसआई प्रवीन तेवतिया, एसआई मोहित कुमार, एसआई रोहित कुमार, एसआई योगेश कुमार, एसआई संदीप कुमार