{"_id":"5e14c6528ebc3e87b402f56a","slug":"uptet-2019-exam-today-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPTET: अध्यापक पात्रता परीक्षा आज, जिले में जुटेंगे 54 हजार अभ्यर्थी, इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPTET: अध्यापक पात्रता परीक्षा आज, जिले में जुटेंगे 54 हजार अभ्यर्थी, इन बातों का रखें ध्यान
Wed, 08 Jan 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
uptet
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) बुधवार को दो पाली में होगी। आगरा जिले में 54,249 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली की परीक्षा 76 और दूसरी पाली की परीक्षा 45 केंद्रों पर होगी। मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएड का अंकपत्र प्रमाणित कराने के लिए टीईटी के अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक होगी। पहली पाली में प्राथमिक विद्यालयों के लिए 34,744 अभ्यर्थी और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 19,505 अभ्यर्थियों को शामिल होना है।
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक से डेढ़ घंटे पहले केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र या फिर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाना है।

इन बातों का ध्यान रखना होगा
सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष बाबू के मुताबिक अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए प्रवेशपत्र, पहचानपत्र, बीएड या बीटीसी प्रशिक्षण का मूल अंकपत्र ले जाना है।
प्रशिक्षण का मूल प्रमाणपत्र न होने पर इंटरनेट के अंकपत्र को सक्षम अधिकारी से सत्यापित कराकर ले जाना है। अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में काले बॉल प्वाइंट पेन के अलावा किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन आदि नहीं ले जाना है।