{"_id":"6747ddf20b459b9c830ff956","slug":"upset-by-sister-in-law-s-comment-on-her-wedding-anniversary-devrani-committed-suicide-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जेठानी की एक बात चीर गई कलेजा, बर्दाश्त न कर सकी देवरानी; शादी की पहली सालगिरह पर उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जेठानी की एक बात चीर गई कलेजा, बर्दाश्त न कर सकी देवरानी; शादी की पहली सालगिरह पर उठाया खौफनाक कदम
Thu, 28 Nov 2024 08:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 28 Nov 2024 08:35 AM IST
सार
शादी की पहली सालगिरह पर महिला ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। जेठानी द्वारा किए गए कमेंट से वो आहत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
women crime demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा के मदन मोहन गेट थाना थाना क्षेत्र में विवाहिता की शादी की पहली वर्षगांठ पर पति व अन्य ससुरालियों ने उसके मायके पक्ष के लोगों का अपमान किया। जेठानी ने कमेंट किए, विरोध पर मारपीट की। इससे नाराज विवाहिता ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
धूलियागंज निवासी राधा की शादी 24 नवंबर 2023 को बाग मुजफ्फर खां निवासी छोटू के साथ हुई थी। छोटू चेन फैक्टरी में पालिश का काम करता है। मृतक राधा के जीजा पूर्व पार्षद पंकज माहौर ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति व अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। रविवार को राधा की शादी की पहली वर्षगांठ थी।
उसके दोनों भाई बहन के घर आए थे। आरोप है कि वहां राधा के जेठ और जेठानी ने उनका मजाकर उड़ाकर अपमान किया। जेठ और पति ने राधा के मायके वालों से कोल्डड्रिंक लाने भी बोल दिया। भाइयों के अपमान से परेशान राधा ने मंगलवार को फंदे से लटककर जान दे दी। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद