फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   upsc civil services result 2021 selection of three candidates agra and mainpuri

UPSC Result: आगरा के सक्षम गोयल ने प्राप्त की 27वीं रैंक, कांची सिंघल ने भी लिखी सफलता की इबारत

Mon, 30 May 2022 04:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 May 2022 04:21 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में आगरा के मेधावियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ताजनगरी के तीन अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। 

विज्ञापन
upsc civil services result 2021 selection of three candidates agra and mainpuri
सक्षम गोयल और कांची सिंघल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में ताजनगरी के होनहारों का जलवा रहा। आवास विकास कॉलोनी के सक्षम गोयल ने पूरे देश में 27वीं रैंक हासिल की शहर का नाम रोेशन किया है। इन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी में मुकाम पाया है। कमला नगर की कांची सिंघल ने 223वीं और सैंया के टीकम वर्मा ने 373वीं रैंक हासिल की है।  
विज्ञापन


सिकंदरा की आवास विकास कॉलोनी निवासी इंजीनियर अमित गोयल के पुत्र सक्षम गोयल ने पहले ही प्रयास में 27वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई आगरा के सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज से की है। इसके बाद स्नातक स्तर की पढ़ाई सेंट स्टीफेन्स कॉलेज दिल्ली से की है। सक्षम के दादा सुधीर कुमार गोयल रेलवे से रिटायर्ड डीआरएम हैं। मां डॉ. छाया गोयल और बड़े भाई शुभम गोयल आगरा में कारोबार करते हैं। 
विज्ञापन

दबाव न पालें, मन से तैयारी करें 

सक्षम ने बताया कि वह रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक वह लगातार पढ़ते थे। इसके बाद सोता और फिर दिन में पढ़ाई नहीं करता। कभी पसंदीदा संगीत सुनता था। सोशल मीडिया, फेसबुक से वह दूरी बनाते रहे। तैयारी के बारे में कहा कि लॉकडाउन में ऑनलाइन पढ़ाई से तैयारी में बड़ी मदद मिली। करियर बनाने में किसी की न सुनें, मन की करें। दबाव न पालें और लक्ष्य पाने के लिए मन से जुट जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 घंटे पढ़ाई, फिर सफलता पाई: कांची   

कमला नगर में रहने वाली कांची सिंघल ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा के लिए छात्र-छात्राएं लक्ष्य तो बना लेते हैं, लेकिन उसे पूरा करने के लिए लगन और धैर्य की भी जरूरत है। कई बार सफल नहीं होते, इसका मतलब ये नहीं कि हार मान लें। तीसरी बार में उन्होंने यूपीएससी में सफलता मिली है। 

उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी और मॉक टेस्ट से तैयारी में काफी मदद मिली। औसतन रोजाना वह 10 घंटे पढ़ाई करती हैं। बाकी के समय में सामान्य जीवन जीती हैं। इनके कारोबारी पिता अतुल सिंघल और मां श्रुति सिंघल का कहना है कि बेटा-बेटी को समान मौके दिए जाएं तो बेटियां भी परिवार का नाम रोशन करती हैं। यह मेरी बेटी ने साबित कर दिया।

सैंया के टीकम वर्मा की 373 वीं रैंक

सैंया क्षेत्र के ग्राम जौनई निवासी कैप्टन विनोद वर्मा के पुत्र टीकम सिंह वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा 2021 मे 373 वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले वर्ष 2019 की यूपीएससी परीक्षा में भी टीकम सिंह वर्मा ने 391 रैंक पाई थी। परिववारवालों के मुताबिक अभी टीकम सिंह आईपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। टीकम सिंह के पिता कैप्टन विनोद वर्मा सेना से सेवानिवृत्त हैं और दिल्ली में रहते हैं। मां संजू देवी गृहिणी हैं। बड़ी बहिन करिश्मा वर्मा हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed