{"_id":"6138fb1f8ebc3e06046cf78b","slug":"uproar-in-the-ongoing-meeting-regarding-the-construction-in-the-cemetery-mainpuri-news-agr5068616168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान में निर्माण को लेकर चल रही बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान में निर्माण को लेकर चल रही बैठक में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली। कब्रिस्तान में निर्माण कराए जाने को लेकर बुधवार को जामा मस्जिद में एक बैठक चल रही थी। एक पक्ष के लोगों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्ष को शांत कराया। एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र में गल्ला मंडी स्थित जामा मस्जिद परिसर में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा कब्रिस्तान में निर्माण कराए जाने को लेकर बैठक की जा रही थी। आरोप है तभी दूसरे पक्ष के लोग बैठक में आकर हंगामा करने लगे। एसडीएम रामसकल मौर्य, सीओ विजय पाल सिंह, इंस्पेक्टर ओमहरी बाजपेई पुलिस बल के साथ पहुंच गए। दोनों पक्ष के लोगों की बात को सुनकर शांत कराया। आम सहमति होने तक जमीन पर निर्माण न कराने की बात कही गई। जामा मस्जिद के सेक्रेटरी साकिर मंसूरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा है कि जीटी रोड स्थित कब्रिस्तान पर अराजकतत्वों द्वारा कब्जा कर दुकान का निर्माण कराया जा रहा था। पुलिस के आने पर निर्माण कार्य रुकवाया गया। बुधवार की सुबह वह लोग इसी मुद्दे पर बैठक कर रहे थे। इसी दौरान अब्दुल नवी निवासी मोहल्ला पठानान, मुकीम व उसका भांजा मोहसिन निवासी वैदनटोला असलहा लेकर आए और मारपीट करते हुए धमकाने लगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-----
आम सहमति बनने तक कोई भी पक्ष निर्माण कार्य नहीं करा सकेगा। दोनों पक्षों को माहौल न बिगाड़ने की हिदायत दी गई है।
-रामसकल मौर्य, एसडीएम।