फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar in BSP's membership campaign in Mainpuri

Mainpuri: बसपा के सदस्यता अभियान में हंगामा, गोरेलाल जाटव मुर्दाबाद के नारों से गूंजा हॉल

Thu, 15 Dec 2022 07:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 07:34 PM IST
सार

लोकसभा उप चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के नाम पर निष्कासित किए गए दीपक पेंटर और अन्य कार्यकर्ताओं ने गोरेलाल का विरोध करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन
Uproar in BSP's membership campaign in Mainpuri
बसपा के सदस्यता अभियान में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर के एक मैरिज होम में बृहस्पतिवार की देर शाम चल रहे बसपा के सदस्यता अभियान में पहुंचे एक महीने पहले पार्टी से निकाले गए नेताओं ने जमकर हंगामा किया। आगरा मंडल मुख्य जोनल कोआर्डीनेटर गोरेलाल मुर्दाबाद के नारे लगाए, जिससे कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई। बसपा कार्यकर्ताओं के विरोध करने पर हंगामा करने वाले निष्कासित नेता नारेबाजी करते हुए मौके से चले गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर शाम घिरोर के एक मैरिज होम में बसपा का सदस्यता अभियान चल रहा था। आगरा मंडल मुख्य जोनल कोआर्डीनेटर गोरेलाल कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। अभियान में कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हुए मोहम्मद मोहसिन हसन बॉस सहित कई लोगों को सदस्यता दिलाई जानी थी। जब सदस्यता अभियान चल रहा था उसी समय दीपक पेंटर अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने गोरेलाल के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरेाप लगाया कि बसपा से उनको निष्कासित कराने में गोरेलाल ने बसपा सुप्रीमो को गुमराह किया है। जब हंगामा बढ़ा तो बसपा कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। बसपा कार्यकर्ताओं का विरोध देख हंगामा करने वाले नेता वहां से नारेबाजी करते हुए चले गए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रेमचंद शाक्य, डॉक्टर ज्ञानसिंह, सुनील वर्मा, मोहम्मद असलम पूर्व चेयरमैन, नीत पाल, योगेश शाक्य, यतेंद्र गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने पहले हुआ था निष्कासन

लोकसभा उपचुनाव के दौरान बसपा विरोधी गतिविधियों के चलते बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर दीपक पेंटर, राजेंद्र सोनी सहित छह नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया था। जिसके बाद निष्कासित नेताओं ने मायावती को पत्र भेजकर गोरेलाल पर पार्टी नेतृत्व को गुमराह करने का आरेाप लगाया था। उनका अभी भी निष्कासन चल रहा है।

बर्दाश्त नहीं की जाएगी अनुशासनहीनता

बसपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य ने बताया कि 'पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक महीने पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों में दीपक पेंटर, राजेंद्र सोनी सहित छह नेताओं को पार्टी से निकाला गया है। उनका कृत्य पार्टी विरोधी है। जिसकी जानकारी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को दे दी गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed