{"_id":"609198048ebc3e8dad0e44a4","slug":"uproar-among-supporters-of-zilla-panchayat-candidates-at-tundla-block-office-gate-tundla-news-agr490824452","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला ब्लॉक कार्यालय के गेट पर जिला पंचायत प्रत्याशियों के समर्थकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला ब्लॉक कार्यालय के गेट पर जिला पंचायत प्रत्याशियों के समर्थकों का हंगामा
विज्ञापन
टूंडला। ब्लॉक टूंडला में आने वाले जिला पंचायत के चार वार्डों की मतगणना को लेकर ब्लॉक के गेट पर दिन भर हंगामे की स्थिति रही। गेट बंद करने को लेकर अफवाह और कई आरोप भी लगते रहे। गड़बड़ी की आशंका पर देरशाम तक प्रत्याशी एवं समर्थक ब्लॉक के गेट पर जमे रहे।
टूंडला ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य के 18, 19, 20 एवं 21 वार्ड आते हैं। चारों वार्डों की मतगणना ग्राम पंचायत, बीडीसी और सदस्य के साथ रविवार और सोमवार रात तक चली। मतगणना पूरी होने के बावजूद मंगलवार शाम तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो मतगणना की टेबिल वार राउंड की फीडिंग चल रही थी।
इस दौरान ब्लॉक में जिला पंचायत प्रत्याशियों के समर्थक एकत्रित होने लगे। इस पर गेट पर ताला लगवा दिया दिया। इस बीच मतगणना में गड़बड़ी करने की अफवाह फैल गयी कि अंदर गड़बड़ी हो रही है। इस अफवाह को लेकर कई समर्थक यहां पहुंच गए। उन्होंने बंद गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खुला। रिजल्ट के इंतजार में प्रत्याशी एवं समर्थक गेट पर जमे रहे। तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के वोटों की फीडिंग कराई जा रही थी।