फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar again over the meeting of the Municipality Board

नगर पालिका बोर्ड की बैठक को लेकर फिर हंगामा

Tue, 07 Jun 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Uproar again over the meeting of the Municipality Board
मैनपुरी। नगर पालिका बोर्ड के बजट की बैठक एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। सभासदों के एक गुट के प्रदर्शन और विरोध के कारण ईओ पालिका कार्यालय नहीं पहुंचे। बैठक स्थगित करनी पड़ी। सभासदों के एक गुट की मांग थी कि बैठक से पहले समस्याओं पर चर्चा की जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 11 बजे चेयरमैन मनोरमा देवी सभासदों के साथ नगर पालिका के सभागार में बैठक करने पहुंचीं। जानकारी होते ही चेयरमैन से नाराज सभासदों का एक गुट हंगामा करने लगा। सभासदों ने ईओ को कई बार प्रार्थनापत्र देकर पिछली बैठकों की जानकारी मांगी थी। जिसके चलते ईओ बैठक में नहीं पहुंचे। सभासदों के विरोध के बीच चेयरमैन बैठक से उठकर अपने कक्ष में चली गईं।
विज्ञापन

विरोध कर रहे सभासदों ने चेयरमैन कक्ष के बाद नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस पर चेयरमैन ने नाराजगी प्रकट की और कहा कि उनके पास बैठक को लेकर सभासदों का समर्थन है। हालांकि विरोध करने वाले सभासद इसके बाद भी नारेबाजी करते रहे जिससे चेयरमैन वहां से उठकर एडीएम से मिलने चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने एडीएम को दी जानकारी
चेयरमैन मनोरमा देवी ने पूरे मामले की शिकायत एडीएम से मिलकर की। एडीएम ने विरोधी करने वाले सभासदों को बुलाया और विरोध का कारण जानना चाह। सभासदों ने बताया गया कि चेयरमैन ने नजूल की जमीन कुछ लोगों को आवंटित कर दी है। इस पर चेयरमैन ने कहा कि आरोप निराधार हैं।
आज फिर बुलाई गई है बैठक
नगर पालिका बोर्ड बजट की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे नगर पालिका कार्यालय पर बुलाई गई है। बोर्ड की बैठक को लेकर चेयरमैन ने 32 सभासदों में 28 सभासद का समर्थन होने की बात कही है। चेयरमैन मनोरमा देवी बोलीं 28 सभासद बोर्ड की बैठक में बोर्ड के प्रस्तावों से सहमत हैं। चेयरमैन ने कहा कि ईओ के न पहुंचने के कारण बैठक स्थगित की गई। जबकि विरोध करने वाले सभासद दावा कर रहे हैं कि उनके साथ 15 सभासद हैं।

मंगलवार को नगर पालिका में प्रदर्शन करने वाले सभासदों में राजीव मिश्रा, फूलबहार, तेज प्रताप, रामनिवास शर्मा, विशंभर सिंह, शिवसरन, दीपू गोस्वामी, शिवऔतार, सुभाष कश्यप, अनुभव सक्सेना,सुरेश चंद्र, निशांत जैन, मालती देवी, पुष्पा देवी, कमलेश आदि सभासद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed