फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar after death of devotee in government hospital of Vrindavan Mathura

Mathura: सरकारी अस्पताल में श्रद्धालु की मौत के बाद बवाल, कर्मचारी को उठा ले गए हमलावर, चलती गाड़ी से फेंका

Wed, 28 Dec 2022 12:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Dec 2022 12:13 PM IST
सार

सौ शैय्या जिला संयुक्त अस्पताल में श्रद्धालु की मौत के बाद स्टाफ के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मृतक के परिजन और कुछ अज्ञात लोग एक कर्मचारी गाड़ी में डालकर ले गए। उसे भी बुरी तरह पीटा। इसके बाद चलती गाड़ी से फेंक दिया।

विज्ञापन
Uproar after death of devotee in government hospital of Vrindavan Mathura
हमले में घायल हुआ कर्मचारी संजय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन के सौ शैय्या जिला संयुक्त अस्पताल में मंगलवार की रात एक श्रद्धालु की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। मृतक के परिजनों के साथ कुछ लोगों ने स्टाफ पर हमला कर दिया। स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। अस्पताल में तोडफोड़ भी की। यह भी आरोप है कि हमलावर एक कर्मचारी को पिस्टल के दम कार में अगवा करके ले गए। उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद रास्ते में फेंककर फरार हो गए। इस मामले में दो नामजद और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सहारनपुर निवासी राजकुमार अपनी पत्नी बेटी के साथ वृंदावन दर्शन करने आए थे। ये लोग यहां एक होटल में ठहरे। मंगलवार शाम को राजकुमार संदिग्ध हालात बेहोश हो गए। उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध मौत होने के कारण स्टाफ ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं सूचना पर मृतक के परिजन आए। परिजनों के कई अज्ञात लोग भी आए। उन्हें जब पता चला कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया गया तो आक्रोशित हो गए। 
विज्ञापन


Mathura: पकड़वाने वाले को मारने जा रहा था जिला अस्पताल से भागा घायल बदमाश, पुलिस ने फिर मुठभेड़ में दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मृतक के परिजनों व अज्ञात लोगों ने अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट की। तोड़फोड़ भी की। कर्मचारी संजय को अपने साथ गाड़ी में डालकर ले गए। संजय का आरोप है कि आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा। पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की बात कह रहे थे। बाद में चलती गाड़ी से रास्ते में फेंक दिया। जिससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में  डॉक्टर शशि रंजन ने मृतक के बेटे और बेटी समेत पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं घटना के बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने हड़ताल कर दी है। जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed