{"_id":"66e3f455e48961539603f326","slug":"upper-bone-of-skull-fractured-due-to-fall-in-train-surgery-took-four-hours-in-sn-then-life-is-saved-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रेन में गिरने से खोपड़ी की ऊपरी हड्डी कटी, एसएन में चार घंटे चली सर्जरी; तब बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रेन में गिरने से खोपड़ी की ऊपरी हड्डी कटी, एसएन में चार घंटे चली सर्जरी; तब बची जान
Fri, 13 Sep 2024 01:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:44 PM IST
सार
ट्रेन के गिरकर जिस युवक की खोपड़ी की ऊपरी हड्डी कट गई थी, उसे एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बचा ही लिया। चार घंटे तक जटिल सर्जरी चली, जिसके बाद अब वो ठीक है।
विज्ञापन
डॉक्टर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने खोपड़ी का जटिल ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाई है। ट्रेन हादसे में एक मरीज की खोपड़ी का ऊपरी हिस्सा कट गया। दिमाग नजर आने लगा था। इमरजेंसी में आने पर न्यूरोसर्जरी विभाग में इसका इलाज चला। इसके बाद प्लास्टिक सर्जरी की गई। यह ऑपरेशन 4 घंटे से अधिक चला।
सर्जरी करने वाले डॉ. पुनीत भारद्वाज ने बताया कि सप्ताह भर पहले ट्रेन से गिरने पर 25 साल के अरशद खान की खोपड़ी की ऊपरी हड्डी कट गई। दिमाग बाहर दिखने लगा। गंभीर हाल में वह इमरजेंसी में भर्ती हुआ। मरीज की हालत देख न्यूरोसर्जरी में शिफ्ट कर उपचार किया गया। दिमाग की सूजन कम होने के बाद इसका ऑपरेशन किया गया।
इसमें फ्लैप सर्जरी का सहारा लेकर अभी जांघ से मांस और त्वचा का उपयोग किया है। सर्जरी के बाद मरीज की हालत ठीक हो रही है। भविष्य में इसके कृत्रिम खोपड़ी का ऊपरी हिस्सा लगाया जाएगा। टीम में डॉ. आलोक, डॉ. शिवकांत और डॉ. निखिल कुमार रहे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर बनने से गंभीर सर्जरी भी हो रही हैं। निजी अस्पताल में ये सर्जरी काफी महंगी है।