{"_id":"5f81a1e50f9e307a047c8e13","slug":"upcida-ready-to-build-a-garment-hub-in-a-theme-park-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"थीम पार्क के तहत गारमेंट हब बनाने को तैयार है यूपीसीडा, बनाया जा रहा भूखंडों का लेआउट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थीम पार्क के तहत गारमेंट हब बनाने को तैयार है यूपीसीडा, बनाया जा रहा भूखंडों का लेआउट प्लान
Sat, 10 Oct 2020 05:28 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Oct 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की थीम पार्क परियोजना में औद्योगिक क्लस्टर और गारमेंट हब बनाने की बात अब तेजी से आगे बढ़ रही है। विकसित भूखंडों के लिए वहां का लेआउट प्लान बनाया जा रहा है। आवंटन दर तय करने के लिए उसकी लागत का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
यूपीसीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार राय ने शुक्रवार को नेशनल चैंबर के साथ वार्ता में यह बताया। चैंबर के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और विधिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष केसी जैन ने बताया कि परियोजना में विकास कार्य 27 हेक्टेयर भूमि का अवार्ड न होने से रुका पड़ा था। लेकिन करीब एक सप्ताह पूर्व प्रदेश के राजस्व अनुभाग 13 ने इस बारे में जिलाधिकारी को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
अब यूपीसीडा के समक्ष भूमि अर्जन संबंधी समस्या शेष नहीं रही है। योजना में इंडस्ट्रियल क्लस्टर, गारमेंट हब, वेयर हाउसिंग व सूचना प्रौद्योगिकी की गैर प्रदूषणकारी इकाइयों के लिए विकास व आवंटन किया जा सकता है।
विज्ञापन
केसी जैन ने थीम पार्क स्थल से इंटरचेंज मार्ग बनाने की जरूरत बताई। कहा कि यूपीसीडा को आगरा विकास प्राधिकरण से वार्ता कर बात को आगे बढ़ाना चाहिए। राजेश कुमार राय ने इसका आश्वासन दिया। गारमेंट हब के लिए अधिक संख्या में आवंटन की भी मांग की गई।