फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Zila Panchayat Election: tight security arrangements for polling in Mathura

जिला पंचायत अध्यक्ष: मथुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, ड्रोन से निगरानी

Sat, 03 Jul 2021 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Jul 2021 12:23 AM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस और पीएसी के जवान पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगे।

विज्ञापन
UP Zila Panchayat Election: tight security arrangements for polling in Mathura
UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021: मथुरा में कलक्ट्रेट के बाहर कड़ी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान को लेकर पुलिस ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। एक जोन और चार सेक्टरों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद किए गए हैं। हर गतिविधियों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। अंदर सीसीटीवी कैमरों में वोटिंग होगी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह को सुरक्षा की पूरी बागडोर सौंपी गई हैं।

विज्ञापन


शनिवार सुबह 11 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान शुरू हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा और रालोद ने प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा से किशन सिंह चौधरी और रालोद से राजेंद्र सिंह सिकरवार चुनाव मैदान में हैं। अन्य दल चुनाव नहीं लड़ रहे। जिले में कुल 33 जिला पंचायत सदस्य हैं। 
विज्ञापन


यह है सदस्यों की स्थिति
- कुल जिला पंचायत के सदस्य- 33
- बसपा- 13
- भाजपा- 8
-रालोद- 8
- सपा- 1
- निर्दलीय- 3

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कलक्ट्रेट से लेकर एसएसपी आवास तक ड्रोन से हर गतिविधियों पर नजरें रखी जाएंगी, वहीं कलक्ट्रेट में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी चुनाव प्रक्रिया होगी। कलक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्यों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह को दी गई है। खुद एसएसपी भी पूरी मॉनिटरिंग करते रहेंगे।

एसएसपी आवास के सामने होंगे वाहन पार्क
एसएसपी आवास के सामने वाहन पार्क हो सकेंगे। आगरा जाने वाले वाहन पेट्रोल पंप से होकर तहसील पर निकल सकेंगे। जिला कारागार से लेकर टैंक चौराहे तक पुलिस और पीएसी के जवान पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे। 

यह रहेगी फोर्स
एसपी सिटी, सीओ-4, एसएचओ-8, एसआई-45, मुख्य आरक्षी-आरक्षी-95, महिला एसआई-तीन, महिला आरक्षी-8, पीएसी-एक कंपनी।

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे। हर गतिविधियां पर ड्रोन व सीसीटीवी से नजरें रखी जाएंगी। पारदर्शिता से चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed