फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP: Young man committed suicide after live post on Facebook in agra

आगरा के युवक का लाइव सुसाइड, फेसबुक पर 5000 लोगों ने देखा पर पुलिस को नहीं बताया

Wed, 11 Jul 2018 09:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 11 Jul 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
UP: Young man committed suicide after live post on Facebook  in agra
फांसी लगाने से पहले - फोटो : अमर उजाला
यूपी में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। इस कदम को उठाने से पहले युवक ने फेसबुक पर लाइव पोस्ट भी डाला। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की है। थाना न्यू आगरा के त्रिवेणी नगर में युवक मुन्ना कुमार ने मंगलवार रात को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने इस खुदकुशी को मोबाइल से फेसबुक पर लाइव किया। फांसी लगाते हुए वह साफ नजर आ रहा है। 

फेसबुक पर लाइव सुसाइड देखकर परिचितों ने घरवालों को सूचना दी। युवक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा। इसमें मां-बाप के सपने पूरा नहीं करने के कारण ही सुसाइड की बात लिखी है। वह सेना में नौकरी करना चाहता था। इसमें विफल होने पर यह कदम उठाया।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के गया के थाना मोहनपुरा स्थित बेला मजावा निवासी प्रभु प्रसाद त्रिवेणी नगर (न्यू आगरा) में परिवार सहित किराये के मकान में रहते हैं। उनका घर के सामने ही जनरल स्टोर है। मंगलवर रात को प्रभु और उनकी पत्नी दुकान पर ही सोये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बेटा मुन्ना अपने कमरे था, जबकि छोटे दो बेटे और बेटी दूसरे कमरे में सो गए। मुन्ना बीएससी फाइनल का छात्र था। सेना और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। तीन जुलाई को सेना की भर्ती रैली में शामिल होकर भी आया था। उसका चयन नहीं हो सका था। इसी से आहत था।

मंगलवार रात तीन बजे उसने घर के कमरे में फांसी लगाई। उसने फेसबुक पर मोबाइल से सुसाइड का लाइव भी किया। वीडियो में वह कहता हुआ नजर आ रहा है कि जय हिंद दोस्तों, आज की रात आखिरी रात है। मैं मुन्ना कुमार सुसाइड करने जा रहा हूं। 

इस वीडियो को कई लोगों ने देखा। बुधवार तड़के चार बजे परिचितों ने प्रभु प्रसाद को फोन करके बताया कि उनके बेटे ने सुसाइड कर लिया है। फेसबुक पर उसका वीडियो है। इस पर परिजन कमरे में गए। 

उसका शव पंखे के कुंडे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें माता-पिता की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने की वजह से सुसाइड करने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया।
 

फेसबुक पर 218 कमेंट, 127 शेयर 
मुन्ना ने पहले वीडियो में सुसाइड की बात कही। इसके बाद जय हिंद कहते हुए फांसी लगाई। दो वीडियो पोस्ट किए हैं। फेसबुक पर मुन्ना की खुदकुशी का लाइव वीडियो देखकर लोग भी सहम गए। कुछ लोगों ने लाइव वीडियो देखकर कमेंट करके उसे ऐसा नहीं करने के लिए भी कहा। मुन्ना ने वीडियो पर टैग किया था कि आज की रात आखिरी रात है। इस वीडियो को बुधवार रात नौ बजे तक 5664 लोग देख चुके थे। इसके अलावा 240 से ज्यादा कमेंट किए गए। साथ ही 127 लोगों ने शेयर भी किया है। उधर, उसका यह वीडियो देखकर घर परिवार और क्षेत्र के लोग भी सहम गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed