{"_id":"5cc19774bdec22145e483bb7","slug":"up-weather-forecast-of-april-kasganj-updated-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उफ्फ ये गर्मी...जरा सी लापरवाही सेहत पर पड़ सकती है भारी, इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ्फ ये गर्मी...जरा सी लापरवाही सेहत पर पड़ सकती है भारी, इन बातों का रखें ध्यान
Thu, 25 Apr 2019 09:42 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 25 Apr 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल परिसर में धूप से बचते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल महीने में तापमान के तेवर कड़े हो रहे हैं। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। बढ़े हुए तापमान के चलते जो भी लोग घर से बाहर निकले उनके हलक सूख गए। चिकित्सकों ने बढी़ गर्मी में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने एवं सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या में आई कमी
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को दिन में तापमान जहां 43 डिग्री सेल्सियस था वहीं रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी हुई। दिन में दिनभर लोग धूप से खुद को बचाते रहे। दोपहर में बाजार से भीड़ गायब हो रही है। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
धूप से खुद को बचाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
तापमान लगातार बढ़ रहा है मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। गर्म हवाएं भी चलेंगीं। चढ़ रहा तापमान स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। जिसमें डि-हाईडे्रशन, उल्टी, दस्त, पेट दर्द आदि की बीमारियां हो सकती हैं।
गर्मी में ताजमहल परिसर में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहां दिन में पर्यटकों की संख्या कम हो रही है। वहीं आने वाले पर्यटक गर्मी से खुद को बचाते के लिए दुपट्टा से खुद को ढंकते नजर आए।
ताजमहल पर पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों द्वारा दिए सुझाव
- सीधे धूप में जाने से बचें। आवश्यकता हो छाता या गमछा से धूप को बचाएं
- धूप में चलकर आकर फ्रिज व वर्फ का ठंडा पानी न पीएं ।
- जब भी घर से बाहर निकलें तो पानी या अन्य शीतल पेय पीकर निकलें, जिससे डि-हाईड्रेशन न हों।
गर्मियों में सबसे अधिक परेशानी डि-हाईड्रेशन की होती है। उल्टी, दस्त से शरीर का पानी कम हो जाता है, जो स्थिति
काफी परेशानी वाली होती है। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी न होने दें। ऐसे पेय या फलों का खाएं जिससे पानी शरीर
में प्रचुर मात्रा में शरीर में रहे।