फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Weather Agra second hottest city in state mercury reached 46.5 degrees record breaking heat in Kanpur

UP Weather: सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, पारा पहुंचा @46.5 डिग्री...कानपुर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

Thu, 13 Jun 2024 09:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 09:51 PM IST
सार

आगरा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। ताजनगरी का दिन ही नहीं रात भी दहकी। पारा  46.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आगरा सूबे का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। वहीं कानपुर 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।
 

विज्ञापन
UP Weather Agra second hottest city in state mercury reached 46.5 degrees record breaking heat in Kanpur
चिलचिलाती धूप व गर्मी

विस्तार

आगरा में आसमान से बृहस्पतिवार को आग बरसी। दिन तो दहका ही, रात भी इस सीजन में सबसे गर्म रही। प्रदेश के गर्म शहरों में आगरा 46.5 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा। कानपुर 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। न्यूनतम तापमान में भी कानपुर 34.9 डिग्री के साथ पहले पर तो आगरा 34.2 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रात में पारा 34.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 6.4 डिग्री ऊपर है। रात में पारा बढ़ा तो इसका असर सुबह से ही पड़ना शुरू हो गया। सुबह 9.30 बजे पारा 40 डिग्री को पार कर गया। दोपहर में यह 46.5 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 4 डिग्री ऊपर है। दोपहर में तेज धूप और गर्मी के कारण ताजमहल और आगरा किला समेत स्मारकों में पर्यटक बेहोश हो गए। ताज पर 3 से 4 किमी तक पैदल चलने से डिहाइड्रेशन के शिकार हुए पर्यटकों को पुलिस और एएसआई ने ओआरएस का घोल दिया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। दिन के साथ रात भी दहकती रहेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे गर्म शहर रहे ये
- शहर अधिकतम न्यूनतम
- कानपुर 46.6 34.9
- आगरा 46.5 34.2
- प्रयागराज 46.4 31.8
- मथुरा 46.3 32
- सुल्तानपुर 45.7 28.9

ताज के गेट पर गर्मी से गिरा किशोर
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से ताजमहल देखने आए परिवार के 17 वर्षीय किशोर केशव पुत्र पुष्पेंद्र कुमार की तबीयत ताजमहल पर बिगड़ गई। पश्चिमी गेट प्रवेश द्वार के पास गर्मी के कारण केशव गिर गए। इस पर परिजनों ने ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह से मदद मांगी। शिवराज सिंह ने केशव को एक दुकान में कूलर के पास बिठाकर ठंडे पानी की पट्टियां कराई और ओआरएस का घोल दिया। इससे कुछ ही देर बाद पर्यटक को आराम मिल गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed