{"_id":"5ecaa6068ebc3e90ab20bab5","slug":"up-uttar-pradesh-coronavirus-latest-news-update-two-death-and-six-more-cases-of-covid-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: दो संक्रमितों की मौत से 33 पर मृतकों का आंकड़ा, छह नए मामले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: दो संक्रमितों की मौत से 33 पर मृतकों का आंकड़ा, छह नए मामले मिले
Mon, 25 May 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 May 2020 12:14 AM IST
सार
- अब तक 857 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें 747 हुए ठीक
- 33 संक्रमितों की मौत हो चुकी है, अभी 77 मामले सक्रिय हैं
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में भले ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई हो, लेकिन इसका कहर नहीं थमा है। रविवार को कोरोना संक्रमित दो और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनसे मृतक संख्या 33 हो गई है। छह नए मरीज भी मिले हैं। कुल संक्रमित 857 हो गए हैं।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 25 और मरीज रविवार को डिस्चार्ज हुए। अब तक 747 ठीक होकर घर जा चुके हैं। रिकवरी दर 87.16 प्रतिशत है। जिले में अभी 77 सक्रिय मामले हैं। अब तक 12027 सैंपल लिए जा चुके हैं।
केंद्रीय कारागार के कोरोना पॉजिटिव 10 बंदियों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इन बंदियों का दूसरी बार सैंपल लिया गया था। कारागार में अब भी 100 बंदी क्वारंटीन हैं। जेल के एक कोरोना संक्रमित बंदी की नौ मई को मौत हो गई थी।

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 507 मरीजों की जांच
स्वास्थ्य विभाग ने हॉटस्पॉट क्षेत्र वजीरपुरा, मंटोला, ढोलीखार, नामनेर, ताजगंज, महताब बाग, नगला परसोती, पटेल नगर और चक्कीपाट में 274 पुरुष, 198 महिलाएं और 35 बच्चों की सेहत की जांच की। इसमें से 95 को खुजली, घमौरियों की शिकायत मिली।
12 मरीजों को मधुमेह और चार का ब्लडप्रेशर बढ़ा मिला। नेत्र, पेट दर्द, हड्डी रोग समेत अन्य बीमारियों के भी मरीज मिले। इसके अलावा 43 टीमों ने 3077 घरों का सर्वे कर 15895 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षणों का पता लगाया। प्रभारी डॉ. संजीव बर्मन ने कहा कि विभिन्न बीमारी की दवा देने के साथ मल्टी विटामिन भी दी जा रही है।
आईएमए के विरोध के बाद निजी लैब में जांच शुरू
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा के विरोध के बाद निजी लैब में भी कोविड-19 की जांच कराई जा सकेगी। इसके लिए इन्फेक्शन प्रिवेंटिव टीम की एनओसी जरूरी है। टीम के निरीक्षण में मानकों पर खरा उतरने पर ही जांच की मंजूरी मिलेगी। अभी तक दो लैब को अनुमति मिल चुकी है।