फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP (Uttar Pradesh) Coronavirus Latest News : three death and seven news cases of covid in agra

कोरोना का कहर: सात नए संक्रमित मिले, तीन की मौत, अब तक 38 की गई जान

Fri, 29 May 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 May 2020 12:01 AM IST
सार

  • जिले में अब तक 882 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
  • इनमें 38 की मौत हो गई है, 774 मरीज ठीक हो गए हैं। 

विज्ञापन
UP (Uttar Pradesh) Coronavirus Latest News : three death and seven news cases of covid in agra
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा है। तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत से अब मृतकों की संख्या 38 हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उधर, सात नए कोरोना मरीज मिलने से अब संक्रमितों का आंकड़ा 882 पर पहुंच गया। चार और डिस्चार्ज भी हुए हैं। जिले में अभी 70 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 76 वर्षीय मलपुरा निवासी बुजर्ग और 57 वर्षीय शहर की महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज से सैफई अस्पताल रेफर किया गया था। वहां दोनों की मौत हो गई। दोनों पहले से बीमार थे। इसके अलावा एक और मरीज मौत की पुष्टि डेथ ऑडिट रिपोर्ट से हुई है। 
विज्ञापन



गुरुवार को सात नए कोरोना संक्रमित भी मिले। इससे अब संक्रमितों की संख्या 882 हो गई। चार और मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। इन्हें छुट्टी दे दी गई है। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 774 हो चुकी है। जिले में अब 70 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किया 4480 घरों का सर्वे

शहर में स्वास्थ्य विभाग की 56 टीमों ने पांच हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 4480 घरों का सर्वे किया। इसमें 17497 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद सांस लेने में परेशानी, सूखी खांसी, तेज बुखार के बारे में जानकारी की। इनकी रिपोर्ट भी बनाई गई है। 

टीमों ने खंदारी, देवरी रोड, जीवनीमंडी, आवास विकास कॉलोनी पुरानी आबादी और बल्केश्वर में घर-घर जाकर सदस्यों में कोरोना वायरस के लक्षणों की स्क्रीनिंग करते हुए शरीर का तापमान मापा। उनको बुखार, छाती में संक्रमण, गले में खराश समेत अन्य कोई परेशानी के बारे में भी पूछा। 

इसके अलावा विभाग ने 18 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर 1000 मरीजों को दवाएं दी। इसमें 497 पुरुष, 417 महिलाएं और 86 बच्चे शामिल रहे। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग के 81 मरीज रहे, 14 का शुगर लेवल अनियंत्रित मिला और 17 का ब्लडप्रेशर बढ़ा हुआ था। 

उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, जोड़ समस्या समेत अन्य बीमारियों के 147 मरीज रहे। प्रभारी डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि मरीजों को बीमारियों की दवा देने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी की दवा भी दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed