फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP tundla kanpur emu coach catches fire by short circuit passengers restless due to non operation of train

यूपी: टूंडला-कानपुर ईएमयू के एक कोच में शार्ट सर्किट से आग, ट्रेन न चलने से यात्री परेशान

Mon, 25 Apr 2022 08:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, टूंडला
अमर उजाला नेटवर्क, टूंडला Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 25 Apr 2022 08:50 AM IST
सार

ईएमयू ट्रेन के कोच में आग टूंडला-फिरोजाबाद के मध्य हिरनगांव स्टेशन पर लगी जिसके बाद ट्रेन वहीं रुकी रही जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
UP tundla kanpur emu coach catches fire by short circuit passengers restless due to non operation of train
टूंडला-कानपुर ईएमयू के एक कोच में शार्ट सर्किट से आगटूंडला-कानपुर ईएमयू के एक कोच में शार्ट सर्किट से आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर रेलखंड पर टूंडला-कानपुर ईएमयू के एक कोच में शार्ट सर्किट से आग लग जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर रेलकर्मियों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना टूंडला- फिरोजाबाद के मध्य हिरनगांव स्टेशन की है। सुबह 7:15 बजे जब ईएमयू के कोच में आग लगी तो यात्रियों में घबराहट के साथ हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही टूंडला से स्टेशन अधीक्षक टीम सहित मौके पर रवाना हुए।
विज्ञापन


ट्रेन में आग लगाने की सूचना पर दो दमकलें पहुंच गईं। ट्रेन के चालक ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। इस दौरान ईएमयू स्टेशन पर ही खड़ी रही, जिससे यात्री भी परेशान रहे। रेलवे की टीम ने कोच में आई खराबी को दुरुस्त किया, जिसके बाद 8.15 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। करीब एक माह पूर्व भी इसी ट्रेन के दो कोचों के बीच शार्ट सर्किट से आग लगी थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed