फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Student Committed Suicide Family Alleged Former Neighbor Due to Blackmailing by Her

मथुरा केस में नया खुलासा: 'उसने अपना हाथ काट लिया', लड़के ने दिया ये जवाब; छात्रा की सहेली और युवक की नई चैट

Tue, 24 Dec 2024 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Dec 2024 02:00 PM IST
सार

मथुरा छात्रा सुसाइड केस में नया खुलासा हुआ है। छात्रा की सहेली और उसके पड़ोसी युवक की नई चैट सामने आई हैं। 

विज्ञापन
Up Student Committed Suicide Family Alleged Former Neighbor Due to Blackmailing by Her
Up Suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक छात्रा ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। छात्रा के परिजन ने पूर्व पड़ोसी युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या का आरोप लगाया है। छात्रा के फोन से कुछ चैटिंग मिली, जिसके बाद पुलिस ने फोन कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


वहीं, छात्रा की सहेली और उसके पड़ोसी युवक की नई चैट सामने आई हैं। इन चैट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उधर, छात्रा के चाचा ने बताया कि पूर्व में उनके भाई का परिवार चंदनवन फेस-2 में रहता था। यहीं का रहने वाला इशांत वर्मा नामक युवक उनकी भतीजी को परेशान करता था। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कुछ माह पहले चंदनवन फेस-1 में किराए का मकान लिया और वहां रहने लगे। युवक की ब्लैकमेलिंग की जानकारी छात्रा के मोबाइल पर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर चैट से हुई। युवक उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। मोबाइल में धमकी भरे मैसेज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी से तंग आकर छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जान दी। पुलिस ने परिजन के आरोप पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया के परिजन ने जो सबूत दिए हैं। उनकी जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

रिफाइनरी नगर के एक स्कूल में पढ़ती थी छात्रा
छात्रा रिफाइनरी नगर के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। पढ़ने में अपने भाई से काफी तेज थी। बड़ा भाई भी इसी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। दोनों भाई बहनों में बहुत प्रेम था, लेकिन छात्रा ने ब्लैकमेलिंग की जानकारी किसी को नहीं दी। जब छात्रा ने फंदा लगाया उस समय भाई भी घर पर नहीं था। भाई दो दिन पहले ही अपने दादा के यहां गया था।
 

लाडो सपनों को पूरा करने से पहले ही चली गई
छात्रा की मौत की सूचना काफी देर तक परिजन उसकी मां से छिपाते रहे। जब तक शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा रहा। उससे कहा कि हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, लेकिन जैसे ही उन्हें जानकारी हुई कि बेटी की मौत हो गई है तो वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई। यहां उसकी मां के मुंह से बस एक ही बात निकल रही थी कि बेटी तुझे ऐसे विदा नहीं करना था। तुझे शादी करके विदा करना चाहती थी, लेकिन सपनों को पूरा किए बगैर ही छोड़कर चली गई। पोस्टमार्टम हाउस पर छात्रा की मां कई बार रोते-रोते बेहोश हो गई। इधर, पिता और चाचा के आंसू भी नहीं थम रहे थे। कभी बड़ा भाई छोटे के आंसू पोछते हुए उसे दिलासा देता तो कभी छोटा भाई बड़े भाई को चुप कराता।

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मूलरूप से भरतपुर के बयाना निवासी इंजीनियर चंदनवन फेस-1 में अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। वह आगरा मेट्रो में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। रविवार की दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे। घर पर उनकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। 

वह बाजार से लौट कर आए तो उनकी बेटी फंदे पर लटकी हुई थी। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन परिजन ने फंदे पर लटकी अपनी बेटी को नीचे उतरा और अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की सूचना पर परिजन में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

छात्रा की सहेली और पड़ोसी युवक की नई चैट
लड़की- हॉय
लड़का- कौन
लड़की- आप कौन
लड़का- मैसेज आपने किया है, मैंने नहीं 
लड़की- तमीज ब्रो 
लड़का- नहीं है तमीज 
लड़की- बता तो सही कहां से हो
लड़का- मथुरा... अचार डालेगी क्या जान कर 
लड़की-चिल भाई गुस्सा मत हो 
लड़का- काम करना अपना, मैसेज करके परेशान मत कर 
लड़की- काम से ही किया है भाई
लड़का- काम बोल
लड़की- मानसी से बात कर ले
लड़का- नहीं करनी
लड़की- क्यों?
लड़का- उसे परेशान ही कर रखा था मैंने, अब फ्री है वो...और अब अगर तेरा मैसेज आया तो ब्लॉक कर दूंगा। 
लड़की- हां शायद ज्यादा फ्री है। हाथ काटना फ्री होना बोलते हैं।
लड़का- ये  पागलपंती है, मैंने भी काटा था, मुझमें भी समझ नहीं थी। लेकिन अब है। 
लड़की- ठीक है चलो कोई नहीं, पागलपंती लगती है आपको तो।
लड़की- बस अगर उसको छोड़कर जाना हो तो सोच समझकर जाना।
लड़की- अपनी पूरी लाइफ सोचकर बैठी है तुम्हारे साथ।
लड़की-  तुम्हारे ही खयालों में डूबी रहती है और तुम्हारे बारे में ही बात करती रहती है।
लड़की- अभी भी उसको ये लगता है कि तुम सिर्फ उससे गुस्सा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed