{"_id":"65dafe95c239b3da270a82b9","slug":"up-sp-leaders-captured-rahul-gandhi-s-bharat-jodo-yatra-in-agra-congressmen-were-surprised-to-see-such-scene-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सपा नेताओं ने किया कैप्चर, ऐसा दृश्य देख कांग्रेसी भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सपा नेताओं ने किया कैप्चर, ऐसा दृश्य देख कांग्रेसी भी हैरान
Sun, 25 Feb 2024 02:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:20 PM IST
सार
भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा में कुछ ही देर में पहुंच रही है। लोक सभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मोहब्बत का संदेश देकर मतदाताओं को लुभाएंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सपा नेताओं ने किया कैप्चर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ ही देर में आगरा में दस्तक देगी। राहुल गांधी के एजेंडे में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और सांप्रदायिकता है। लोक सभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मोहब्बत का संदेश देकर मतदाताओं को लुभाएंगे। इस यात्रा में सपा मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल हो रहे हैं। लेकिन इस यात्रा के दौरान आगरा में ऐसा दृश्य दिखा, जिसे देखकर कांग्रेसी भी हैरान हैं।
आगरा के टेड़ी बगिया से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत होगी। राहुल गांधी अलीगढ़ से होते हुए आगरा आ रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी आगरा पहुंच चुके हैं। ऐसे में टेड़ी बगिया पर समाजवादियों ने इतने होर्डिंग और बैनर लगाएं हैं, जिससे पूरा मार्ग पटा हुआ है। यात्रा राहुल गांधी की है, लेकिन रंग समाजवादी का खिला-खिला नजर आ रहा है।
विज्ञापन
यात्रा टेढ़ी बगिया से सैंया होकर पहुंचेगी धौलपुर
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय ने बताया कि राहुल गांधी टेढ़ी बगिया में दोपहर 2 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू करेंगे। 100 फुटा तक पैदल मार्च होगा। सैंया से होकर धौलपुर में यात्रा प्रवेश कर जाएगी।