{"_id":"6627e1b4177a4a4a3c00aaf7","slug":"up-school-news-dm-order-due-to-scorching-heat-timings-of-all-schools-from-nursery-to-12th-changed-2024-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला; इतने बजे खुलेगा विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला; इतने बजे खुलेगा विद्यालय
Wed, 24 Apr 2024 08:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2024 08:24 AM IST
सार
UP School News: जिलाधिकारी भानूचंद्र गोस्वामी ने भीषण गर्मी और लू के चलते यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 12वीं कक्षा तक के विद्यालयों का समय बदलने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कहा गया है कि स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के दौरान गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखें जाएं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीषण गर्मी में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। गर्म हवा के प्रकोप से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के मदद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने जिले में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट व मिशनरीज स्कूलों के समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन
बुधवार से सभी स्कूलों में अग्रिम आदेशों तक सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के दौरान गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने के आदेश जिलाधिकारी ने दिए हैं। सुबह 7 से दोपहर 12:30 बजे के बीच कक्षाओं में पंखा, कूलर, शीतल पेयजल की व्यवस्थाएं स्कूल प्रबंधन को करनी होंगी। इस दौरानस्कूल परिसर में खुले स्थान पर छात्र-छात्राओं की शैक्षिक व अन्य सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अध्यापक व अन्य विद्यालय कर्मचारी पूर्व निर्देशों के अनुसार विद्यालय और निर्वाचन कार्य जारी रखेंगे। लापरवाही पर समस्त जिम्मेदारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार लाख से अधिक हैं छात्र-छात्राएं
जिले में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी प्रकार के 4,500 विद्यालय हैं। इनमें चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। कक्षा 1 से 8वीं तक 2600 सरकारी प्राथमिक विद्यालय हैं। 1800 से अधिक निजी प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। 12 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, 350 से अधिक इंटर कॉलेज संचालित हैं।
जिले में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी प्रकार के 4,500 विद्यालय हैं। इनमें चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। कक्षा 1 से 8वीं तक 2600 सरकारी प्राथमिक विद्यालय हैं। 1800 से अधिक निजी प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। 12 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, 350 से अधिक इंटर कॉलेज संचालित हैं।