{"_id":"66e23a88421ddc371a0e51e8","slug":"up-school-closed-news-dm-order-due-to-heavy-rain-all-schools-up-to-12th-closed-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश का रेड अलर्ट: 12वीं तक के सभी स्कूलों की रहेगी छुट्टी, जिलाधिकारी आगरा का आदेश; एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का रेड अलर्ट: 12वीं तक के सभी स्कूलों की रहेगी छुट्टी, जिलाधिकारी आगरा का आदेश; एडवाइजरी जारी
Thu, 12 Sep 2024 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:32 PM IST
सार
UP School Holidays: भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किए हैं। अब ये स्कूल 13 सितंबर को खुलेंगे। इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है।
विज्ञापन
Up School Closed News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बुधवार को सुबह से लेकर देर रात तक 54.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 12 से 14 सितंबर तक भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बाढ़ जैसे हालात की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से एडवाइजरी जारी की है। 12वीं तक के सभी बोर्डों के सभी स्कूलों का जिलाधिकारी ने अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने एक दिन पहले ही भीषण बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी। बुधवार को पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रही। शाम को दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई जो रात तक रुक रुक कर होती रही। पिछले 24 घंटों में शहर में 54.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण पारा सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मंडल में आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में तेज बारिश के आसार हैं। अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने लोगों को गिरासु मकान, होर्डिंग, कच्ची दीवार और पेड़ों के नीचे न खड़े होने की अपील की है। उन्होंने दामिनी एप डाउनलोड करने को कहा है ताकि बिजली गिरने का अलर्ट चार घंटे पहले मिल सके।
सामान्य से दो गुनी हो चुकी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के महीने में औसतन 111.1 एमएम बारिश होती है। इस साल अभी सितंबर के केवल 11 दिन ही बीते हैं और अब तक 200 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। यह सितंबर के औसत से दो गुनी है। मानसून में अब तक 23 फीसदी बारिश ज्यादा हो चुकी है, जबकि मानसून की विदाई में अभी 20 दिन का समय है।
मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के महीने में औसतन 111.1 एमएम बारिश होती है। इस साल अभी सितंबर के केवल 11 दिन ही बीते हैं और अब तक 200 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। यह सितंबर के औसत से दो गुनी है। मानसून में अब तक 23 फीसदी बारिश ज्यादा हो चुकी है, जबकि मानसून की विदाई में अभी 20 दिन का समय है।