फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up School Closed News: Dm new Order Due To Cold And Fog All Schools Up To 12th Will Remain Closed Till 8th Jan

UP School Closed: सर्दी के चलते जिलाधिकारी ने 12वीं तक के सभी स्कूल कराए बंद, छुट्टियों का आया नया आदेश

Sun, 05 Jan 2025 07:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jan 2025 07:40 PM IST
सार

UP School Holidays: सर्दी के प्रकोप को देखते हुए  जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने 12वीं तक के स्कूलों का भी अवकाश बढ़ा दिया है। अब सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक व सभी सरकारी व निजी विद्यालय 9 जनवरी को खुलेंगे। 
 

विज्ञापन
Up School Closed News: Dm new Order Due To Cold And Fog All Schools Up To 12th Will Remain Closed Till 8th Jan
UP School Holidays - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद चल रही सर्द हवा से आगरा पहाड़ी शहरों के मुकाबले ज्यादा ठंडा है। ऐसे में स्कूली बच्चों को जिलाधिकारी ने बड़ी राहत देते हुए 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के अनुसार शीतलहर के कारण कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। कोहरा व शीतलहर में कोई विद्यालय नहीं खुलेगा। सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक व सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में आदेश लागू होगा। उल्लंघन करने पर स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में रविवार से लेकर बुधवार तक जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे। 
विज्ञापन



 

कुल्लू, मनाली और मसूरी से ठंडा रहा आगरा, पारा 14.9 डिग्री
पहाड़ी शहरों कुल्लू, मनाली, मसूरी, धर्मशाला, चंबा आदि का अधिकतम तापमान आगरा से ज्यादा रहा। पूरे दिन आगरा में सूरज कोहरे की चादर में छिपा रहा, जिससे दिन में अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री नीचे है। कोहरे में सुबह तक दृश्यता शून्य रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन सुबह कोहरा छाया रह सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्यता शून्य
शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण हाथ को हाथ न सूझा। सुबह दृश्यता शून्य ही बनी रही। धूप न निकलने के कारण दोपहर तक दृश्यता महज 300 मीटर तक ही हो सकी। शाम 5.30 बजे कोहरे के कारण 200 मीटर तक ही दृश्यता रही, जिससे शाम को भी कोहरा गहरा गया। पूरे दिन धूप न खिलने के कारण सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किए रखा। दिन में पारा सामान्य से 8 डिग्री नीचे 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा के साथ मेरठ, अलीगढ़, बहराइच, बरेली, इटावा और सुल्तानपुर में तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच बना रहा।

 
विज्ञापन

दिन में ऐसा रहा तापमान
शहर तापमान
आगरा 14.9 डिग्री
मनाली 15.3 डिग्री
कुल्लू 20 डिग्री
चंबा 20.2 डिग्री
धर्मशाला 21.7 डिग्री
मसूरी 23.8 डिग्री

 

दो दिन कोहरे के आसार, चुभेगी सर्द हवा
नए साल के पहले सप्ताह में सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन सुबह कोहरा छाया रह सकता है, वहीं सर्द हवा चुभती रह सकती हैं। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के आसार हैं।

 

मुंबई फ्लाइट रही लेट
कोहरे के कारण दोपहर में दृश्यता कम रही, जिसका असर पूरे दिन रेल यातायात के साथ विमान सेवाओं पर भी पड़ा। मुंबई आगरा फ्लाइट दोपहर में 30 मिनट देरी से आगरा आई। यह मुंबई के लिए दोपहर 3.13 बजे रवाना हुई और शाम 5 बजे पहुंचने की जगह 5.29 बजे मुंबई पहुंची। इस फ्लाइट से मुंबई से आगरा 160 और आगरा से मुंबई के लिए 170 यात्री रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed