फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Scholarship examination 221 children of Agra have got success

UP Scholarship: छात्रवृत्ति परीक्षा में आगरा ने मारी बाजी, 221 बच्चों को मिली सफलता

Fri, 22 Jul 2022 07:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Jul 2022 07:54 PM IST
सार

छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित विद्यार्थी को कक्षा नौ से 12 तक 1000 प्रति माह के हिसाब से कुल 48000 की छात्रवृति चार वर्षों में प्राप्त होगी। जो उनकी शिक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने में मददगार होगी।

विज्ञापन
UP Scholarship examination 221 children of Agra have got success
छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद आगरा ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए 221 बच्चों ने छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जनपद में इस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 1348 छात्र छात्राओं ने आवेदन किया था,  जिसमें 987 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। इनमें से 221 छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन


उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान के इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रतिभा ग्रामीण परिवेश में निवास करती है। गत वर्ष 18 बच्चों के सापेक्ष इस वर्ष राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा में 221 बच्चों का चयन होना जनपद के लिए गर्व की बात है। इस कार्य के लिए डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय बधाई के पात्र हैं साथ ही उन्होंने समस्त मेंटर्स को बधाई दी। 

विज्ञापन

48000 की छात्रवृति चार वर्षों में प्राप्त होगी

उन्होंने बताया की छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित विद्यार्थी को कक्षा नौ से 12 तक 1000 प्रति माह के हिसाब से कुल 48000 की छात्रवृति चार वर्षों में प्राप्त होगी। जो उनकी शिक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने में मददगार होगी। इस कार्य को जनपद में प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए समस्त एआरपी, एसआरजी डाइट मेंटर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की। इस अवसर पर अनिल कुमार, यशवीर सिंह, दीपा गौतम, रजनी सिंह, कल्पना सिंहा, यशपाल सिंह, लक्ष्मी शर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद गौतम, सपना भारती, दिलीप गुप्ता सहित समस्त डाइट स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कागारोल विद्यालय के छह छात्र चयनित

राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विकास खंड खेरागढ़ के विभिन्न विद्यालयों से 19 बच्चे चयनति हुए हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कागारोल से राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में छह बच्चे चयनित हुए हैं। इनमें अभय कुमार, अंजली कुमारी, देव, गुंजन, मोहिनी, तान्या शामिल हैं। इस विद्यालय के अध्यापक सत्य पाल सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed