फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Roadways buses will run from Etah to Haridwar and Jaipur

UP News: यात्रियों को बड़ी सौगात...अब एटा से हरिद्वार और जयपुर के लिए चलेंगी बसें, मिलेगा बड़ा फायदा

Thu, 08 Aug 2024 05:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Aug 2024 05:10 PM IST
सार

अभी तक जयपुर या हरिद्वार जाने के लिए प्राइवेट बस का यात्रियों को सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब रोडवेज इन दो स्थानों के लिए बस सेवा शुरू करने जा रही है। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। 

 

विज्ञापन
UP Roadways buses will run from Etah to Haridwar and Jaipur
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिला मुख्यालय से हरिद्वार और जयपुर के लिए बस संचालन की कवायद शुरू कर दी गई है। डिपो से सीधी बस न होने की वजह से यात्रियों को निजी बसों के सहारे या टुकड़ों में यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन


एटा डिपो से राजस्थान के जयपुर और उत्तराखंड के हरिद्वार के लिए बस सेवा उपलब्ध नहीं है। यहां से जाने वाले लोगों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है। जो कि उन्हें अधिक समय और अधिक किराए में गंतव्य तक पहुंचाती हैं। दूसरा विकल्प टुकड़ों में यात्रा करने का है। यहां से आगरा या बरेली के लिए जाओ, उसके बाद जयपुर-हरिद्वार की बस तलाश करो।
विज्ञापन


 

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि राजस्थान से एटा, फर्रुखाबाद, कासगंज के लिए काफी संख्या में बसें आती हैं। लेकिन यहां से एक भी बस भरतपुर या जयपुर के लिए नहीं है। जिसका फायदा निजी बस संचालक उठा रहे हैं और प्रतिदिन काफी संख्या में यात्रियों को ले जाते हैं। यात्रियों के लिए यह घाटे का सौदा साबित हो रहा है। हरिद्वार के लिए भी काफी संख्या में जिले से लोग जाते हैं। डिपो से कोई बस न होने की वजह से इनको भी समस्या का सामना करना पड़ता है। बताया कि जयपुर और हरिद्वार के लिए बस सेवा चालू कराने के प्रयास कर रहे हैं। जिससे कि जिले की जनता को लाभ मिल सके और निगम के राजस्व में भी वृद्धि हो सके।

 

ये बोले लोग
नई बस्ती निवासी अनुष्का शर्मा ने बताया कि काफी संख्या में जिले के लोग जयपुर में काम करते हैं। ट्रेन सुविधा तो है नहीं इसलिए बस का सहारा लेते हैं। मैं भी जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रही हूं। इसलिए आना-जाना लग रहता है। मगर यहां से रोडवेज बस की सुविधा नहीं है। निजी बस से ही जाना पड़ता है। इसमें किराया व समय दोनों ही अधिक लगते हैं।

 
विज्ञापन

छछैना निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि पत्नी जयपुर में नौकरी कर रही है, तो आना-जाना होता ही है। मगर जिला मुख्यालय से कोई रोडवेज बस न होने की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ता है। भरतपुर और धौलपुर डिपो की कुछ बसें आती हैं जो सुबह जल्दी निकल जाती हैं। जयपुर तक जाने के लिए निजी बस का सहारा लेना पड़ता है।

 

अलीगंज में बस स्टैंड का एआरएम ने किया निरक्षण
एआरएम ने बृहस्पतिवार को अलीगंज कस्बा स्थित सरकारी बस स्टैंड का निरीक्षण किया। वहां अव्यवस्थाएं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को सुधार के लिए निर्देश दिए। परिसर में खाली पड़ी कैंटीन को जल्द से जल्द किराए पर देने के निर्देश दिए। बस स्टैंड का बोर्ड सही कराने और बाहर खड़ी गाड़ियों को अंदर खड़ा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed