फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up road accident: motorcyclist was killed in collision with container truck on highway

UP: हाईवे पर कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर...घिसटते गए युवक, दृश्य देख लोगों की निकल गई चीख; एक की माैत

Tue, 06 Jan 2026 11:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 06 Jan 2026 11:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हाईवे पर कंटेनर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसके बाद कंटेनर बाइक सवारों को घसीटते हुए ले गया। दृश्य देख लोगों की चीख निकल गई। हादसे में एक युवक की माैत हो गई।

विज्ञापन
up road accident: motorcyclist was killed in collision with container truck on highway
इसी कंटेनर से हुआ हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एनएच-19 के अबुल उलाह दरगाह कट के सामने मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई राघवेंद्र (38) की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। कंटेनर चालक बाइक को 20 मीटर तक घसीट ले गया। यह देखकर राहगीरों की चीख निकल गई। किसी प्रकार कंटेनर को रोका गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अवैध बस स्टैंड हादसे का कारण बना।
विज्ञापन


बरहन थाना क्षेत्र के गांव जामपुर निवासी सगे भाई पुष्पेंद्र कुमार और राघवेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन करते थे। मंगलवार सुबह दोनों बाइक से काम की तलाश में आए थे। ठंड अधिक होने के कारण उन्हें कहीं कोई काम नहीं मिल पाया। दोपहर 3:20 बजे दोनों भाई बाइक से घर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि भगवान टॉकीज फ्लाईओवर से नीचे उतर कर जैसे ही हाईवे के अबुल उलाह दरगाह कट के पास पहुंचे। यहां पर रोडवेज और प्राइवेट बस खड़ी थीं। इससे रास्ता कम था। कंटेनर के आगे बाइक चल रही थी। चालक ने कंटेनर को मोड़कर निकालने का प्रयास किया, उसी दौरान बाइक में टक्कर लग गई। बाइक 20 मीटर से अधिक दूरी तक घिसटते हुए आगे जाकर दूसरे वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राघवेंद्र कंटेनर के पहियों के नीचे आ गए। बाइक चला रहे पुष्पेंद्र उछल कर दूर जाकर गिरे और सिर में चोट लगने से बेहोश हो गए। राहगीर और दुकानदारों ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को एसएन मेडिकल काॅलेज इलाज के लिए भेजा। चिकित्सकों ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुष्पेंद्र का इलाज चल रहा है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कंटेनर को सीज कर दिया। परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
हाईवे पर हादसे के बाद अबुल उलाह दरगाह कट से खंदारी तक जाम लग गया। भीड़ के चलते दोनों ओर का यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने बाइक और कंटेनर को हाईवे से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed