{"_id":"6a7ad2717ca2eeda2109bac3","slug":"up-power-crisis-seven-outages-in-24-hours-leave-agra-residents-frustrated-for-eight-days-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजली बार-बार दे रही झटका, आठ दिन से ट्रिपिंग ने किया बेहाल; 24 घंटे में सात बार गुल हुई बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजली बार-बार दे रही झटका, आठ दिन से ट्रिपिंग ने किया बेहाल; 24 घंटे में सात बार गुल हुई बत्ती
Tue, 11 Aug 2026 01:12 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:12 PM IST
सार
आगरा के मिढ़ाकुर कस्बे में आठ दिनों से बिजली व्यवस्था बेपटरी है और 24 घंटे में करीब सात बार आपूर्ति बाधित हुई। रविवार रात छह घंटे तक बिजली गुल रहने के बाद सोमवार को भी बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
बत्ती गुल
विस्तार
आगरा के किरावली डिविजन के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपकेंद्र मिढ़ाकुर से जुड़े कस्बा मिढ़ाकुर में पिछले आठ दिनों से विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। सोमवार को दिनभर में करीब सात बार बिजली कटौती हुई। बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मिढ़ाकुर निवासी राममोहन शर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शिकायत के लिए विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। करीब छह घंटे बाद रात दो बजे आपूर्ति बहाल हुई। बिजली न होने से उमस और मच्छरों के बीच रात गुजारनी पड़ी। सोमवार सुबह करीब छह बजे फिर बिजली चली गई और नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई।
इसके बाद शाम चार बजे तक कई बार बिजली आती-जाती रही। वहीं, रवि चौधरी भालरा ने बताया कि कस्बे में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या आए दिन बनी रहती है। इससे पंखे और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पाते हैं। लो-वोल्टेज के कारण उपकरण खराब होने का खतरा भी बना रहता है। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से व्यवस्था दुरुस्त कराने और ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।