फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Sun Inspector Allegations molested female constable case registered in Firozabad

Firozabad: दरोगा ने महिला सिपाही को कमरे में अकेला देख की ऐसी हरकत, मामला खुला तो उड़े अधिकारियों के होश

Thu, 11 Aug 2022 08:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 08:56 PM IST
सार

 थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दरोगा को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
UP Police Sun Inspector Allegations molested female constable case registered in Firozabad
आरोपी दरोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के एक थाने में तैनात महिला सिपाही के साथ दरोगा ने छेड़छाड़ की। आरोपी दरोगा एटा जनपद के अलीगंज थाने में तैनात है। आरोपी सिपाही के कमरे पर गया था। पीड़ित महिला सिपाही ने आरोपी दरोगा के खिलाफ रसूलपुर थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला सिपाही फिरोजाबाद के एक थाने में तैनात है। वह नगर में किराए पर अकेली रहती है। दरोगा इरफान अहमद के खिलाफ पीड़ित महिला सिपाही द्वारा दी गई तहरीर में कहा है कि वह बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे कमरे पर अकेली थी। दरोगा इरफान अहमद उसके कमरे पर पहुंचा। आने का कारण पूछा तो दरोगा ने बताया कि वह काम से आया था। इसलिए मिलने आ गया। 
विज्ञापन


महिला सिपाही ने कहा कि 'मैंने कमरे के बाहर दरवाजे के सामने कुर्सी डाल दी। जिस पर दरोगा बैठ गया। मैं उसकी अनदेखा कर रही थी और मैं फोन में बिजी हो गई। इस बीच मैंने उपनिरीक्षक से कहा कि सर मुझे ड्यूटी पर जाना है। मेरा फोन आ रहा है। तो वह खड़ा हुआ और चलते चलते मेरे साथ बदतमीजी करने के साथ ही छेड़छाड़ कर दी। लात मारी तो वह मेरे कमरे से भाग गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश कुमार सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दरोगा को हिरासत में लिया गया है। दरोगा वर्तमान में एटा के अलीगंज थाने में तैनात है। दो माह पहले उसकी तैनाती रसूलपुर थाने में थी। 

विभाग की बदनामी का था डर, गोपनीय ढंग से हुई जांच

महिला कांस्टेबल से दरोगा की छेड़छाड़ का मामला खुलने के बाद पुलिस अफसरों को विभाग की बदनामी का डर था। इस कारण दरोगा के खिलाफ की जाने वाली पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखा गया था। दरोगा इरफान अहमद दो माह पहले रसूलपुर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात था। दरोगा के साथ पीड़ित महिला सिपाही ने ड्यूटी की थी। पोस्टिंग एक ही थाने में होने के कारण महिला सिपाही दरोगा से परिचित थी। 

कमरे में अकेली थी  महिला सिपाही 

आरोपी दरोगा गलत नियत से महिला सिपाही के आवास पर बुधवार को गया था। महिला सिपाही कमरे में अकेली थी। दरोगा को इस बात की जानकारी भी थी कि महिला सिपाही ड्यूटी पर नहीं है और वह अपने कमरे पर अकेली है। इस कारण वह महिला सिपाही के कमरे पर ही गया। यहां मौका पाकर आरोपी दरोगा ने महिला सिपाही से छेड़छाड़ की। घटना का खुलासा होने के बाद थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। 

सीओ सिटी कर रहे जांच 

सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि दरोगा अवकाश पर आया था या फिर ड्यूटी छोड़कर आया था। इसका खुलासा विवेचना में किया जाएगा। फिलहाल दरोगा को हिरासत में लिया गया है। मुकदमे की जांच रसूलपुर पुलिस द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed