फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Sub Inspector Sanjay Kumar Yadav Cremation Etmadpur Agra 

आगरा: गमगीन माहौल में हुआ दरोगा का अंतिम संस्कार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 21 Apr 2022 02:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 02:18 PM IST
सार

दरोगा संजय कुमार यादव 1995 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके दो भाई गांव में खेती करते हैं। उनका बेटा पंकज बीएससी का छात्र है और बेटी दसवीं में पढ़ रही है।

विज्ञापन
UP Police Sub Inspector Sanjay Kumar Yadav Cremation Etmadpur Agra 
दी गई सलामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव धौर्रा निवासी दरोगा संजय कुमार यादव का बुधवार को उनके पैतृक गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बुलंदशहर में चेकिंग के दौरान दरोगा को डंपर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उनकी जान चली गई। पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार शाम को ही पैतृक गांव लाया गया। अंतिम सलामी दिए जाने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। दरोगा की मौत से गांव में मातम पसर गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

1995 में पुलिस में हुए थे भर्ती 

पिता पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि उनके तीन बेटों में सबसे बड़े 45 वर्षीय संजय 1995 में पुलिस में भर्ती हुए थे। संजय की पत्नी कुसुम व बेटा पंकज व बेटी प्रतिभा के साथ टूंडला में रहती हैं।  बेटा बीएससी और बेटी दसवीं में पढ़ती है। वहीं घटना की जानकारी होते ही पत्नी कुसुम, मां रामरती समेत परिवार के सभी लोग बिलख पड़े। मां और पत्नी की तो रो-रोकर हालत खराब है। पत्नी औव भाई भागकर बुलंदशहर पहुंचे, जहां से वे भी गांव वापस आ गए। 

विज्ञापन

रात में हुआ अंतिम संस्कार 

इसके बाद रात करीब 10 बजे गमगीन माहौल में दरोगा की अंतिम यात्रा गांव के श्मशान घाट पर पहुंची, जहां जिला मुख्यालय से आई सलामी गारद ने दरोगा को अंतिम सलामी दी। इसके बाद बेटे ने अश्रुपूरित नेत्रों से पिता की चिता को मुखाग्नि दी। पिता ने बताया कि संजय कुमार यादव के दो भाई बृजेश यादव व जय प्रकाश गांव में रहते हैं, जो खेती करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed