{"_id":"5d04ee388ebc3e59ca685220","slug":"up-police-si-and-constable-line-hazir-by-sp-kasganj-after-take-bribe-from-youngman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल छोड़ने पर मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल होने पर चौकी प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल छोड़ने पर मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल होने पर चौकी प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर
Sat, 15 Jun 2019 07:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 15 Jun 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
कछला चौकी पर तैनात सिपाही रिश्वत मांगते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज-बरेली मार्ग पर कछला बॉर्डर पुलिस चौकी के सिपाही द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने लाइन हाजिर की कार्रवाई की है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सीटी को सौंपी है।
बता दें कि कछला चौकी पर तैनात सिपाही महेश कुमार द्वारा बाइक छोड़ने की एवज में रिश्वत की मांग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एसपी को मिला तो उन्होंने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जांच की।
वीडियो में सिपाही महेश कुमार कछला चौकी के बाहर पड़ी एक चारपाई पर बैठकर रिश्वत की बात कर रहे हैं। वीडियो में युवक द्वारा सौ रुपये के कुछ नोट सिपाही को दिए जा रहे थे। सिपाही ज्यादा रिश्वत की मांग करते हुए रुपये नहीं ले रहा था। वीडियो में सिपाही द्वारा रिश्वत की मांग साफ सुनाई पड़ रही है।

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही महेश कुमार और कछला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नौशाद अली खान को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की क्षेत्राधिकारी आईपी सिंह को जांच सौंपी हैं। क्षेत्राधिकारी की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एसपी अशोक कुमार शुक्ल का कहना है कि वायरल वीडियो के मामले में हेड कांस्टेबल एवं कछला चौकी के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एसपी अशोक कुमार शुक्ल का कहना है कि वायरल वीडियो के मामले में हेड कांस्टेबल एवं कछला चौकी के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।