फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Recruitment Exam 8322 left constable recruitment exam

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024: 8322 ने छोड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा, एआई से 1 गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Aug 2024 09:56 AM IST
सार

आगरा में 27 केंद्रों पर दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें 23520 में से 15198 उपस्थित हुए। वहीं एक अभ्यर्थी एआई से गिरफ्तार हुआ। 
 

विज्ञापन
UP Police Recruitment Exam 8322 left constable recruitment exam
पुलिस भर्ती परीक्षा

विस्तार

आगरा में  सिपाही भर्ती परीक्षा शुक्रवार को शहर के 27 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। दो पालियों में 23520 में से 15198 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। 8322 ने परीक्षा छोड़ दी। अभ्यर्थियों को जूते और बेल्ट तक पहनकर नहीं जाने दिया गया। वहीं महिलाओं के जूड़े खोल दिए गए। शाहगंज स्थित साकेत विद्यापीठ इंटर इंटरमीडिएट काॅलेज में एक फर्जी अभ्यर्थी विवेक उर्फ विमल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि विवेक हाथरस के सादाबाद स्थित गांव विधिपुरा का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने वर्ष 2024 में भी पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी। मगर, चयनित नहीं हो सका था। उम्र निकल जाने के कारण उसने फर्जीवाड़ा किया।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि वर्ष 2024 में उसने दोबारा दसवीं की परीक्षा विमल कुमार पुत्र भूरी सिंह के नाम से दी। इसमें अपनी आयु भी कम दर्ज कराई। वर्ष 2021 में इंटरमीडिएट किया। विमल कुमार नाम से एक और आधार कार्ड बनवा लिया। इस बार परीक्षा में बायोमेट्रिक होने के बाद आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से आरोपी विवेक को पकड़ लिया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर में अभ्यर्थियों की भीड़ से एमजी रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने 1 घंटे बाद यातायात सामान्य किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed