फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Recruitment Exam 2024: Daughters will wear khaki uniform this is dream of farmer father

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024: बेटियां पहनेंगी खाकी वर्दी, किसान पिता का ये है सपना...देखें वीडियो

Sat, 24 Aug 2024 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Aug 2024 09:40 AM IST
सार

मथुरा के किसान हरेंद्र दो बेटियों को परीक्षा दिलाने आए। उन्होंने बताया कि बेटियां लाईब्रेरी में बैठकर 12 घंटे पढ़ाई करती हैं। कहा कि  अपनी बेटियों को पढ़ा-लिखाकर आत्मनिर्भर बनाना चाहता हूं।
 

विज्ञापन
UP Police Recruitment Exam 2024: Daughters will wear khaki uniform this is dream of farmer father
किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्दी में बेटा-बेटी हो तो सिर फक्र से ऊंचा हो जाता है। गांव में कोई भी सेना और पुलिस में नहीं हैं। अपनी बेटियों को पढ़ा-लिखाकर आत्मनिर्भर बनाना चाहता हूं। वह वर्दी पहनकर गांव में आएंगी तो पिता का ही नाम रोशन होगा। देश ही नहीं, समाज की सेवा का अवसर भी उन्हें मिलेगा।
विज्ञापन





 

मथुरा के छोटे से गांव ब्योंही के किसान हरेंद्र ने यह बात कही। वह अपनी दो बेटियों को परीक्षा दिलाने के लिए आए थे। छोटी बेटी आशु की पहली तो बड़ी बेटी सावित्री की दूसरी पाली में परीक्षा थी। हरेंद्र ने बताया कि बेटियां बीए कर रही हैं। उन्हें बचपन से ही बताया कि अपने पैरों पर खड़ा होना, जिससे कभी किसी दूसरे पर आश्रित न रहें। गांव में अन्य कोई लड़की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना और पुलिस भर्ती की सावित्री और आशु तैयारी कर रही हैं। वह हर दिन 12 घंटे तक पढ़ती हैं। एक बार चयन भी हो गया, लेकिन मोबाइल पर रिचार्ज नहीं होने की वजह से चयन की जानकारी नहीं मिल सकी। अगली परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकीं।
विज्ञापन

सावित्री ने बताया कि गांव में लाइब्रेरी नहीं है। इसलिए 4 किलोमीटर दूर निजी लाइब्रेरी में पढ़ने जाती हैं। सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक वहीं पर रहती हैं। घर आने पर भी पढ़ाई करती हैं। उनका मानना है कि जिस किसी परीक्षा की तैयारी करें, उसे लगन के साथ करना चाहिए। तभी सफलता मिलती है। वह अपने पिता का सहारा बनना चाहती हैं। छोटा भाई अनमोल भी तैयारी में लगा है। वह शनिवार को परीक्षा देने आएगा।

बेटियां दे रही थीं परीक्षा, केंद्र के बाहर मां कर रही थीं इंतजार
बेटियों को लेकर मां-पिता आए थे। किसी ने निजी वाहन से तो किसी ने रोडवेज बस में सफर किया। बेटियां जब परीक्षा देने अंदर गईं तो बाहर बैठकर सभी इंतजार करते रहे। पाड़मसी, जसराना निवासी मधु शर्मा ने बताया कि बेटियों को पढ़ाओगे-लिखाओगे तभी आगे बढ़ेंगी। मेरी बेटी प्रिया कई घंटे पढ़ाई करती है। उम्मीद है कि पेपर अच्छा होगा। मैनपुरी निवासी अर्चना पांडेय ने बताया कि बेटी साक्षी को परीक्षा दिलाने के लिए आए हैं। 1 साल से परीक्षा की तैयारी कर ही है। इसके लिए कोचिंग में तैयारी कर रही है। उसे वर्दी पहनानी है। इसके लिए हर बार प्रयास करती रहेंगी। मथुरा की रहने वाली भगवती देवी ने बताया कि बेटी कुसुमलता को लेकर आई हैं। बेटी को आगे बढ़ाना चाहती हैं। इसलिए पुलिस में भर्ती कराना चाहती हैं। उसे सेवा करनी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed