फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Recruitment Exam 2024 Along with the police STF has been deployed to arrest Solver gang

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024: एसटीएफ के रडार पर सॉल्वर गिरोह के सदस्य, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

Tue, 27 Aug 2024 08:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 08:31 AM IST
सार

सिपाही भर्ती परीक्षा 30 और 31 अगस्त को होनी है। इसे लेकर  पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर रखी है। उधर, सॉल्वर गैंग के सदस्यों के सक्रिय होने की आशंका पर एसटीएफ भी लग गई है।
 

विज्ञापन
UP Police Recruitment Exam 2024 Along with the police STF has been deployed to arrest Solver gang
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सिपाही भर्ती परीक्षा का पहला चरण 23, 24 और 25 अगस्त को संपन्न हो गया। दूसरे चरण में 30 और 31 अगस्त को परीक्षा होनी है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर रखी है। उधर, सॉल्वर गैंग के सदस्यों के सक्रिय होने की आशंका पर एसटीएफ भी लग गई है। केंद्रों पर सुरक्षा के और कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आगरा में परीक्षा का आयोजन 27 केंद्रों पर किया जा रहा है। तीन स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। एआई की मदद से सभी अभ्यर्थियों के चेहरों का मिलान किया जा रहा है। शाहगंज के एक सेंटर पर फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया था। उसने उम्र कम करने के लिए दोबारा इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। तीन दिन की परीक्षा संपन होने के बाद अब आखिरी दो दिन 30 और 31 अगस्त की परीक्षा के लिए पुलिस ने कमर कस ली है।
विज्ञापन


डीसीपी हेड क्वार्टर सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि कई अभ्यर्थियों के परीक्षा के दौरान फोटो का मिलान नहीं हो सका है। इनको चिह्नित कर लिया गया है। फिलहाल परीक्षा से नहीं रोका गया। मिलान में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। उनसे केंद्र पर ही फार्म संख्या 8 भरवाया जा रहा है। इन सभी का डाटा अलग रखा जा रहा है। परीक्षा में पास होने की स्थिति में इन अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की दोबारा जांच होगी। इसके बाद ही वो आगे की भर्ती प्रकिया में शामिल होंगे। वहीं पुलिस के साथ ही एसटीएफ को सॉल्वर गैँग की धरपकड़ के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed